आज बुध करेंगे राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर क्या होगा शुभाशुभ असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Mar, 2019 01:02 PM

mercury planet enter in aquarius

आज बुधवार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शाम को लगभग 7:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। 12 अप्रैल की सुबह  लगभग 4:22 तक बुध कुंभ राशि में निवास करने वाले हैं। फिर मीन राशि में जायेंगे। 25 फरवरी की सुबह 9:01 पर बुध ने कुंभ राशि से...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शाम को लगभग 7:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। 12 अप्रैल की सुबह  लगभग 4:22 तक बुध कुंभ राशि में निवास करने वाले हैं। फिर मीन राशि में जायेंगे। 25 फरवरी की सुबह 9:01 पर बुध ने कुंभ राशि से मीन राशि में अपना घर बनाया था। फिर 5 मार्च की रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हुए थे। आज शाम 7:29 तक मीन राशि में वक्री होने के बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे। 28 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक 12 राशियों पर ये क्या शुभाशुभ असर दिखाएंगे, आइए जानें-

मेष- संतान को आगे बढ़ता देखेंगे। मन में दबी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। सुख और खुशियां मिलेंगी। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल प्राप्त होगा। 
उपाय- नवदुर्गा की अराधना करें। सुबह-शाम मंदिर जाएं या घर पर ही दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesariThursday को कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

वृष- जॉब और कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी। हर काम के लिए शुभता के द्वार खुले हैं। अपने पिता के लिए आप बहुत लकी रहने वाले हैं।
उपाय- प्रतिदिन सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करने का नियम बनाएं। बुध यंत्र पहनें।

मिथुन- किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। रुके हुए सभी काम गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- 11 अप्रैल तक हरे रंग की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल न करें। 

PunjabKesariकर्क- सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको और फैमिली को हेल्थ रिलेटेड समस्या हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- मिट्टी के पात्र में जरा सा शहद भरकर, उसे अच्छे से कवर करके किसी सुनसान स्थान पर दबा दें। 

सिंह- लाइफ पार्टनर के साथ नोक-झोंक रहेगी। फैमिली रिलेशन में भी खट्टास आ सकती है। आर्थिक स्थिती सामान्य बनी रहेगी।
उपाय- हरे मूंग की दाल का दान करें।

PunjabKesari

कन्या- आपकी जुबान पर देवी सरस्वती का वास रहेगा। हर कोई आपकी बातों से इंप्रेस होगा। फाइनेंशियल कंडीशन में उछाल आएगा।
उपाय- चांदी का छल्ला पहनें या अपनी मां, बहन, पत्नी अथवा बेटी को भी डलवा सकते हैं।

तुला- विद्या प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान और घर-परिवार से अनबन रहेगी। खुद को फिट रखें अन्यथा रोग हो सकते हैं।
उपाय- गाय को हरे रंग की चीज़े खिलाएं।

PunjabKesari

वृश्चिक- परिश्रम करने पर भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। सयंम से काम लें तरक्की जरुर मिलेगी। माता का साथ मिलेगा।
उपाय- ललाट पर केसर का तिलक लगाएं।

धनु- भाई-बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। वे आपकी हर तरह से मदद करेंगे। लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वे आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे।
उपाय- भिगे हुए हरे मूंग सुबह के समय जानवरों को खिलाएं।

PunjabKesari

मकर- 11 अप्रैल तक धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें, धोखे का शिकार हो सकते हैं। जॉब और कारोबार में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।
उपाय- चांदी से बनी कोई वस्तु पहनें।

कुंभ- 11 अप्रैल तक राजा-महाराजा जैसा समय बिताएंगे। हर तरफ से खुशियां आपका स्वागत करेंगी। घर-परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।
उपाय- हरे रंग के कपड़े न पहनें। हरी वस्तुओं का दान करें।  

PunjabKesariमीन- 11 अप्रैल तक हाथ खींच कर खर्च करें। परिश्रम करने पर आर्थिक सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थल पर मिट्टी का घड़ा जल भरकर दान करें। 

ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!