बुध ने बदली अपनी चाल, जानें किन राशियों को करेगा मालामाल

Edited By Jyoti,Updated: 04 Aug, 2019 02:03 PM

mercury transit in cancer 2019

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह कुछ समय बाद अपना घर बदलता है। इन ग्रहों की बदलती चाल का असर जातक की कुंडली पर पड़ता है। मगर बता दें इन ग्रहों का जातक पर अच्छा-बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह कुछ समय बाद अपना घर बदलता है। इन ग्रहों की बदलती चाल का असर जातक की कुंडली पर पड़ता है। मगर बता दें इन ग्रहों का जातक पर अच्छा-बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। बीते दिन यानि 3 अगस्त 2019 की दोपहर बुध ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में आ गया है, जो 26 अगस्त 2019 तक बुध कर्क राशि में रहेगा। बता दें कर्क राशि के स्वामी चंद्र है और बुध चंद्र से शत्रु भाव रखता है। अपने इस परिवर्तन के बाद बुध सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस काल में बुध मार्गी रहेगा। ये ग्रह कर्क राशि के लोगों के लिए थोड़ी कठिनाइयां बढ़ा सकता है। सूर्य और शुक्र पहले से ही कर्क राशि में स्थित है। इस वजह से इन तीनों ग्रहों का योग बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं इसका सभी राशियों पर इसका प्रभाव-
PunjabKesari, बुध का कर्क में गोचर, Mercury transit in cancer
मेष राशि
इस राशि के लोगों को चतुर्थ बुध से व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा मूत्र विकार और गले के रोग होने की संभवानाएं बन रही हैं। इनकी लाइफ की परेशानियां बढ़ेंगी।

वृष राशि
बताया जा रहा है इस राशि का स्वामी शुक्र के साथ बुध कर्क में तृतीय रहेगा। जिसके चलते हर काम में  भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा, पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और काम में तेज़ी रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन का राशि स्वामी बुध द्वितीय भाव में रहेगा। इसके चलते धन की वृद्धि होगी। सभी काम समय पर होंगे और नए काम भी मिलेंगे। चिंता के विषेयों की समाप्ति होगी। साथ ही साथ लाइफ पार्टनर से रिश्तों में मिठास आएगी।

कर्क राशि
इस राशि के लिए बुध का लाभ नहीं बल्कि हानि लेकर आया है। इस राशि के लिए लाभ की अधिक संभावनाएं नहीं है। लेकिन जहां परेशानियां बढ़ेगी तो वहीं संतान से सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि द्वादश बुध व्यापार में संभलकर रहें। उधार देने से बचें और किसी भी ज़रूरी काम में ज़रा सी भी लापरवाही न बरतें वरना अंजाम बुरा हो सकता है। आय में बाधा आ सकती है।
PunjabKesari, Leo, सिंह
कन्या राशि
माना जा रहा कन्या राशि वाले जातकों को राशि स्वमी बुध एकादश होने से आय में वृद्धि होगी और नए संपर्कों से लाभ की प्राप्ति होगी। कार्य की गति तेज रहेगी।

तुला राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध दशम रहेगा। जिसके शुभ प्रभाव के चलते सभी कार्य सिद्ध होंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों को कुंडली में बुध नवम भाव में रहेगा। जिसके कारण शत्रुओं की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन गुरु के प्रभाव से बुध का ज्यादा बुरा असर आप पर नहीं होगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए अष्टम बुध कार्य क्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। साथ ही व्यापार और नौकरी में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं।

मकर राशि
चूंकि इस राशि में बुध सप्तम भाव में है इसलिए इसकी वजह से वैवाहिक जीवन का तनाव समाप्त होगा और जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही व्यापार और नौकरी में समय उत्तम होगा। इस राशि के जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है।
PunjabKesari, Love marraige, marriage
कुंभ राशि
कुंभ राशि में बुध का षष्ठम होने की वजह से जातक की याददाश्त कमज़ोर हो सकती है। आलस्य बढ़ेगा और नींद ज्यादा आएगी। धैर्य रखें और जितना हो सके आलस्य से बचें।

मीन राशि
पंचम भाव का बुध आपके काम के क्षेत्र का विस्तार करेगा और व्यापार में लाभ के योग बनाएगा। इससे धन लाभ होगा और आपको नई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।
PunjabKesari, Business, व्यापार

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!