26 अगस्त को बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन , चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत !

Edited By Jyoti,Updated: 25 Aug, 2021 06:22 PM

mercury transit in hindi

नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह 26 अगस्त को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर अपने उच्च कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं जहां पर वह  22 सितंबर  बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह 26 अगस्त को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर अपने उच्च कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं जहां पर वह  22 सितंबर  बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे और फिर उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  बुध ग्रह को हमारी बुद्धि , वाणी व विवेक का प्रतीक माना गया है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना गया है। ध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।  कन्या राशि में ये उच्च के होते हैं जबकि वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

26 अगस्त को बुध ग्रह अपनी उच्च कन्या राशि में आ रहे हैं और कन्या राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद है।  सूर्य और शुक्र ग्रह के साथ बुध की मित्रता है जबकि चंद्रमा और मंगल बुध के शुत्र ग्रह हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह के आने  से कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य 4 राशियों पर भी इस ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ेगा। यानि कन्या राशि सहित 5 राशियों की किस्मत चमकेगी।


बुध ग्रह के गोचर से कन्या राशि सहित किन 4 राशियों को  फायदा होगा, इस बारे में कुंडली टीवी के दर्शकों को बताना चाहूंगा  ।

पहली भाग्यशाली राशि है सिंह राशि
बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आप आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आमदनी बढ़ने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। जहां तक निवेश का सवाल है तो आपको इस दौरान इनवेस्टमेंट कर सकते हैं, फायदा होगा।


इसके बाद बात करते हैं कन्या राशि की
बुध ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाले हैं।  बुध ग्रह के कन्या राशि में आने से कन्या राशि वालों को सर्वाधिक फायदा होगा । कन्या राशि वालों का भाग्य बदलेगा । आप अपनी तार्किक और बौद्धिक शक्ति से हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने में कामयाब होंगे। आप बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपना पक्ष दूसरों के सामने रखेंगे। जो लोग अध्यापन, लेखन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आमदनी प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।


तीसरी भाग्यशाली राशि है तुला राशि
बुध ग्रह के गोचर से तुला राशि वालों को कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि कहीं धन फंसा हुआ है तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में भाग्य आपके साथ होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे जातकों को खूब लाभ हो सकता है।


अब बात करते हैं चौथी राशि की
जिसे बुध के गोचर से फायदा होगा और वह राशि है-  वृश्चिक राशि बुध ग्रह के गोचर से वृश्चिक राशि वालों की किस्मत पलट सकती है। कर्मक्षेत्र में आपको अपनी एक अलग पहचान भी मिल सकेगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा। धन प्राप्त के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक दृष्टि से यह गोचर आपको शानदार परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।


पांचवी भाग्यशाली राशि है धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है।  भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है। लेन- देन और निवेश करने के लिए भी समय शुभ है। बाकी राशियों के लिए बुध का गोचर मिले-जुले नतीजे देने वाला होगा। लेकिन  किसी भी राशि वाले को आर्थिक नुकसान नहीं होगा, यह तय मान कर चलिए।

गुरमीत बेदी 
urmitbedi@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!