भविष्यफल: बुध-शुक्र कुंभ में साथ, किसे मिलेगा सौभाग्य का हाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 08:12 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 28.02.18 चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक। आज का विशेष उपाय: सौभाग्य की प्राप्ति हेतु देवी मंदिर में इलायची चढ़ाकर तिजोरी में रखें। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 28.02.18 चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: सौभाग्य की प्राप्ति हेतु देवी मंदिर में इलायची चढ़ाकर तिजोरी में रखें।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय चारुशीलाय नमः॥ इस बुध मंत्र से व्यक्ति सौभाग्यशाली बनता है।


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा। स्टुडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार-अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।


वृष: इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।


मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे। 


कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।


सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के योग हैं।


कन्या: कई लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।


तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 


वृश्चिक: थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी। 


धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीनियर्स लाभ देंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। स्वास्थ्य चिंतित करेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। 


मकर: छिटपुट झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे। कर्मठता लाभ देगी। बुजुर्गों के कारण चिंतित रहेंगे। उलझनें कम होंगी। बिजनैस से लाभ होगा। 


कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे।


मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!