राशिफल: नीच का बुध किसकी मिटाएगा परेशानियां

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 18 Apr, 2018 08:04 AM

मेष राशि वालों की इनकम में वृद्धि होगी। अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है। राजनितिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग व प्यार मिलेगा। बच्चों से सपोर्ट मिलेगा।

मेष राशि:- मेष राशि वालों की इनकम में वृद्धि होगी। अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है। राजनितिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग व प्यार मिलेगा। बच्चों से सपोर्ट मिलेगा।

 

वृष राशि:- वृष राशि वाले लोगों की व्यावसायिक योजना सफल होगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। नौकरी पेशा है तो आज प्रमोशन होने का योग बन रहा है।

 

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ प्राप्त होगा।

 

कर्क  राशि:- कर्क राशि वालों को आज घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। अपने सामान के प्रति सचेत रहें। इस राशि वाली महिलाओं को आज अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखना होगा। मछलियों को दाना खिलाने से रुके काम बनेंगे।

 

सिंह राशि:- सिंह राशि वाले आज धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी। विरोधी परास्त होंगे, संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी की सेल पर्चेज के लिये आज एक बढ़िया दिन है।

 

कन्या राशि:- कन्या राशि वाले लोगों का रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। राजनितिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बॉस आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं, जिससे आपको पैसा और प्रमोशन मिलेगा।

 

तुला राशि:- तुला राशि वाले लोगों को भाग्यवश कुछ लाभ मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वर्कप्लेस पर आज आप पूरे दिन बिजी रहेंगे। आज मामले को शान्ति से सुलझाना आपके लिये ठीक रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।आर्थिक और व्यावसायिक योजना सफल होगी। छोटी सी बात बहुत बड़ी हो सकती है। शान्ति से इस मामले को हेन्डल करें। 

 

धनु राशि:- धनु राशि वालों को संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रुके हुये कार्य सम्पन्न होंगे। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलायेगी | नये अनुबंध प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ होगी। आज आपके बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। 

 

मकर राशि:- मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। इस राशि के स्टूडेंट्स जिनका इग्ज़ेम होने वाला है, उन्हें आज ग्रुप डिस्कशन से बहुत फायदा होगा। आज पड़ोसी आपसे हेल्प मांगेंगे।


कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि वाले लोगों को आज अपनो का सहयोग मिलेगा। क्रोध व भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायक हो सकता है। आज किसी भूखे को भोजन करायें, रुके काम पूरे होंगे। आज जीवन साथी से विवाद टालें। माता-पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा।


मीन राशि:- मीन राशि वाले लोगों को पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। आज किसी का दिल दुखाने वाली बात न करें। आज सूर्य को प्रणाम करें तो अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!