भविष्यफल: बुध बदलेंगे अपना गियर, किसका मिटेगा फियर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 08:07 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 24.01.18 चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक। आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय वाताङ्गाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से मन से डर मिटता है। आज का विशेष उपाय:

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 24.01.18 चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय वाताङ्गाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से मन से डर मिटता है।


आज का विशेष उपाय: डर से मुक्ति हेतु देवी दुर्गा पर फिटकरी चढ़ाकर जलप्रवाह करें।


मेष: गैर सांस्कारिक कार्य में मन आकर्षित होगा। मन अरुचि का शिकार रहेगा। शाम तक उलझे हुए विवादों का समाधान निकलेगा।


वृष: न्याय की अवहेलना समस्याएं देगी। रीटेल क्षेत्र में निवेश का प्लान बनेगा। एजुकेशन से करियर सुधरेगा। पार्टनर से मतभेद होंगे।


मिथुन: पुरानी समस्या मिटेगी। चीजों पर मन लालायित होगा। स्टूडैंट्स को ग्रह अनुकूलता से लाभ होगा। करियर को नई दिशा मिलेगी।


कर्क: मन अस्थिर रहेगा। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। धोखाधड़ी का शिकार होंगे। मित्रों के व्यवहार में बदलाव आएगा।  


सिंह: बिजनैस में मंदी से काम पैंडिंग रहेंगे। समय निवेश में हानि के संकेत दे रहा है। परिजनों का उत्तरदायित्व चिंतित करेगा।


कन्या: काम बिगड़ने से मनोबल कमजोर होगा। निजी व पारिवारिक जीवनशैली में बदलाव आएगा। जरूरी काम पहले संपन्न करें।


तुला: आर्थिक तंगी वश परिजनों से मनोमालिन्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का भाग्योदय होगा। रोजगार में सफलता से धन लाभ होगा। 


वृश्चिक: आकस्मिक धन लाभ से मानसिक चिंता मिटेगी। निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं।


धनु: कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा। नए तरह के कामकाज का आयोजन होगा। बिगड़े स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर की सलाह लेंगे।


मकर: अधिकारी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा। लाभ कम मिलेगा। पैरेंट्स हेतु चिंतित रहेंगे।


कुंभ: समय पक्ष में है। प्रेरणा से सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। छिटपुट लाभ का अवसर मिलेगा। कटुभाषा पर संयम रखें।


मीन: समय स्थान परिवर्तन के संकेत दे रहा है। फिजूलखर्ची व आर्थिक दबाव बना रहेगा। कर्जों के कारण प्रतिष्ठा पर दाग लगेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!