Kundli Tv- बृहस्पतिवार को किया ये एक काम आपको बनाएगा करोड़पति

Edited By Jyoti,Updated: 27 Jun, 2018 03:54 PM

millionaire will work for you on thursday

हिंदू धर्म की मानें तो हर दिन का अपना एक अलग ही महत्व है। गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन बृहस्पति की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति आती है। इसलिए लोग इस दिन इन्हें खुश करने के लिए कई तरह के उपाय...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

हिंदू धर्म की मानें तो हर दिन का अपना एक अलग ही महत्व है। गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन बृहस्पति की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति आती है। इसलिए लोग इस दिन इन्हें खुश करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। 

कहते हैं कि इंसान की कुंडली में मौज़ूद बृहस्पति ग्रह काफ़ी मजबूत एवं भाग्य बनाने वाला माना जाता है। जिस किसी भी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर वो चीज़ मिलती है जिसका वह इच्छुक होता है। पैसा, शोहरत, नाम, सम्मान, सब कुछ उसके नाम होता है। लेकिन अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति यह ग्रह कमजोर हो तो उसकी सब खुशियां उससे कोसों दूर चली जाती है। 

लेकिन यदि व्यक्ति कुछ शास्त्रीय उपाय करे तो देव गुरु प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सभी तरह के बुरे प्रभावों को कम करते हैं। तो आईए आपको बताते हैं कुछ एेसे उपाय, जिन्हें अपनाने से बृहस्पति देव की कृपा मिलती है।

PunjabKesari
उपाय-़
हर बृहस्पतिवार को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं या कम से कम सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान कर लें। फिर स्नान के बाद भगवान विष्णु के समक्ष दीया जलाएं और पूजा करें। 

इस दिन बृहस्पतिवार की कृपा के पात्र बनने के लिए माथे पर केसर, चंदन या फिर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। इससे ऊपर आने वाली सभी शारीरिक एवं मानसिक कठिनाईयों से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari
शास्त्रों के मुताबिक भगवान बृहस्पति को पीली वस्तुएं बेहद पसंद हैं। इसलिए अपनी श्रद्धा के अनुसार हर बृहस्पतिवार को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। गरीबों में या फिर ब्राह्मणों में पीले वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

पीले वस्त्रों के अलावा पीला अनाज या फिर फल-सब्जी भी दान की जा सकती है। 

PunjabKesari
बृहस्पतिवार के दिन भगवान शिव को अपने हाथों से बने पीले लड्डू अर्पित करें। यदि आप स्वयं न बना सकें तो बाजार से बने लड्डू का चढ़ावा चढ़ा सकते हैं। यह उपाय आपके भाग्य को चमका सकता है।

अगर घर में परिवार में किसी की सेहत ठीक न हो तो उन्हें बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने को कहें। पीले रंग का प्रसाद एवं वस्त्र गरीबों में बांटने को कहें।

शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन किसी भी प्रकार की पीली वस्तु का दान शुभ माना गया है, किंतु इसमें केले का दान सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।

PunjabKesari
बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नम: नारायण” का एक माला जाप करें और उन्हें पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें।

जानें, पूर्णिमा पर क्यों सुनी जाती है सत्यनारायण व्रत कथा (देखें VIDEO)
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!