Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jan, 2019 08:01 AM
मेष राशि वालों आज परिवार के सहयोग से काम करें। प्रसन्नता और संतुष्टि महसूस हो सकती है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज परिवार के सहयोग से काम करें। प्रसन्नता और संतुष्टि महसूस हो सकती है। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5
वृष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 1
मिथुन राशि वालों आज पुराने समय से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। इस राशि के छात्रों को किसी बड़े प्रोफेसर से मदद मिल सकती है। आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा।
शुभ रंग- संतरी शुभ अंक- 7
कर्क राशि वालों भविष्य की प्लानिंग करने के लिए आज का दिन उत्तम है। लकड़ी के व्यापारी को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 9
सिंह राशि वालों आज आप अपने में थोड़ी ताज़गी महसूस करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 6
कन्या राशि वालों आज मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके मन में नए विचार आएंगे। जिन्हें अपनी ज़िंदगी में शामिल करने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 4
तुला राशि वालों आपका दिन सामान्य बना रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि वालों आज दिन की शुरूआत बेहतरीन होगी। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। भगवान शंकर को दूध चढ़ाएं, धन की बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 8
धनु राशि वालों आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच-समझ कर करने की जरुरत है। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। आज किसी भरोसेमंद की राय पर ही कोई काम करें।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक-1
मकर राशि वालों आज जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी पुरानी बिजनेस डील से आज फायदा मिल सकता है। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 7
कुम्भ राशि वालों आज विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। रूपये-पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। जरुरतमंद को आटा या चावल दान करें।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 3
मीन राशि वालों आज धन लाभ का प्रबल योग है। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग- मैरून शुभ अंक- 5
आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ