सोमवार का गुडलक: भक्त की समस्त समस्याओं का नाश करेंगे गणपति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 07:05 AM

श्री गणेश का षष्टम अवतार विकट यानी भयंकर है जिसका वाहन मयूर है। विकटावतार सौरब्रह्म का धारक है, इस अवतार में गणेश जी ने कामासुर का अंत किया था। चैत्र संकष्टी चतुर्थी में राजा मकरध्वज की कथा कही और सुनी जाती है।

श्री गणेश का षष्टम अवतार विकट यानी भयंकर है जिसका वाहन मयूर है। विकटावतार सौरब्रह्म का धारक है, इस अवतार में गणेश जी ने कामासुर का अंत किया था। चैत्र संकष्टी चतुर्थी में राजा मकरध्वज की कथा कही और सुनी जाती है। इसमें घी व बिजौरे नीबू से पूजन किया जाता है। पौराणिक मतानुसार कालांतर में संकटों से घिरे देवगण साहयता हेतु महेश्वर के पास गए। इसपर महेश्वर ने कार्तिकेय व गणेश की श्रेष्ठता के आधार पर किसी एक को देवताओं के संकट हरने को कहा व साथ ही अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने हेतु सर्वप्रथम पृथ्वी की परिक्रमा करने का आधार रखा। कार्तिकेय मोर पर बैठकर पृथ्वी की परिक्रमा हेतु निकल गए। परंतु गणपति की सवारी मूषक थी जिससे वो जीत नहीं सकते थे। इसी कारण गणेश जी ने अपने माता-पिता अर्थात शिव-पार्वती की सप्त परिक्रमा करके यह विजय प्राप्त की व देवगणों के संकट दूर किए। महेश्वर ने गणपति को आशीर्वाद दिया की चतुर्थी पर जो व्यक्ति गणेश पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देगा, उसके तीनों ताप अर्थात दैहिक, दैविक व भौतिक ताप दूर होंगे। चैत्र संकष्टी चतुर्थी के विशेष व्रत, पूजन व उपाय से संकटों का नाश होता है, सांसरिक समस्याओं का समाधान होता है व नि:संतानों को संतान की प्राप्ति होती है। 

 

विशेष पूजन विधि: घर की उत्तर दिशा में गणपति का चित्र स्थापित करके विधिवत पूजन करें। चौमुखी गौघृत का दीप करें, चंदन से धूप करें, सफेद फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, दूर्वा चढ़ाएं, ऋतुफल चढ़ाएं व मोदक का भोग लगाएं तथा किसी माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद मोदक प्रसाद स्वरूप बांट दें।


गणेश पूजन मुहूर्त: रात 21:16 से रात 22:16 तक। 


चंद्र पूजन मुहूर्त: रात 21:48 से रात 22:48 तक।


पूजन मंत्र: ॐ विकटाय नमः :॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त: दिन 12:09 से दिन 12:55 तक।

आज का अमृत काल: दिन 13:54 दिन 15:30 तक। 

आज का राहु काल: प्रातः 08:12 से प्रातः 09:39 तक।

आज का गुलिक काल: दिन 13:59 से दिन 15:26 तक। 

आज का यमगंड काल: प्रातः 11:06 से दिन 12:32 तक।

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पूर्व व राहुकाल वास वायव्य में है। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।

आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: लाल।

आज का गुडलक दिशा: दक्षिण।

आज का गुडलक मंत्र: ॐ ब्रह्मिष्ठाय नमः॥

आज का गुडलक टाइम: प्रातः 09:45 से प्रातः 10:45 तक।

आज का बर्थडे गुडलक: संकटों के नाश हेतु गणपति पर गौघृत से अभिषेक करें। 

आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति हेतु चंदन चढ़ी सुपारी गणपति पर चढ़ाएं।

गुडलक महागुरु का महा टोटका: संतान की प्राप्ति हेतु नींबू 4 बार नाभि से वारकर गणपति पर चढ़ाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!