Monthly Tarot Horoscope July 2021: आपके कार्डस लाएं हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2021 10:24 AM

monthly tarot horoscope

टैरो कार्ड्स में टोटल 78 कार्ड्स होते हैं। इनमें से 22 मेजर आरकेना कार्ड्स होते हैं और 56 माइनर आरकेना कार्ड्स होते हैं। आरकेना मतलब कोई भी रहस्य को उजागर करना। टैरो कार्ड्स में बहुत अच्छे से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Monthly Tarot Horoscope July 2021: टैरो कार्ड्स में टोटल 78 कार्ड्स होते हैं। इनमें से 22 मेजर आरकेना कार्ड्स होते हैं और 56 माइनर आरकेना कार्ड्स होते हैं। आरकेना मतलब कोई भी रहस्य को उजागर करना। टैरो कार्ड्स में बहुत अच्छे से एक इंसान के पूरे जीवन के हर प्रकार के इमोशन और कंडीशन बताई गई है। टैरो कार्ड्स आपके ओरा और सबकॉन्शियस माइंड से कनेक्ट होकर। आपको आपके बारे में वह सब बताते हैं, जो आप जानना चाहते हैं। निम्नलिखित राशिफल आपके चंद्र राशि / सूर्य राशि  पर आधारित है। चंद्र राशि यानी (जब आप पैदा हुए उस वक्त चंद्रमा जिस भी राशि में था। ) या सूर्य राशि यानी ( जब आप पैदा हुए सूर्य जिस भी राशि में था।) दोनों में से कोई भी राशिफल जो आपको कनेक्ट करें वो आप पढ़ सकते हैं-

मेष राशि- यह माह औसत रहेगा। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की महीने की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापारियों के लिए औसत समय रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए ये महीना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। छोटे भाई-बहन से लाभ मिल सकता है। कोई भी जमीन व मकान खरीदने से पहले अच्छे से सोच-विचार एवं सलाह करें
उपाय- जुलाई महीने को बेहतर बनाने के लिए हनुमान जी की उपासना करें।

वृषभ- यह माह अच्छा रहेगा कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही कुछ नए ऑफर्स भी आ सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी यात्राएं भी दिख रही हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावनाएं हैं। कोई भी नए काम की शुरुआत करने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
उपाय- इस महीने को अति उत्तम बनाने के लिए शनि देव की उपासना करें और कुत्ते को खाना दें।

मिथुन- महीने की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव की संभावनाएं हैं ।16 जुलाई के बाद रुके हुए काम बनने लग जाएंगे। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कामकाज औसत रहेगा। जो लोग मीडिया से संबंधित काम कर रहे हैं, उनके लिए यह महीना शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा। 
उपाय- इस माह को और बेहतर बनाने के लिए मां दुर्गा की उपासना अवश्य करें।

कर्क- इस माह बहुत ज़्यादा अपेक्षा बनी रहेगी, मेहनत में कुछ कमी रह सकती है। टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप अपनी मेहनत पर ध्यान दें, फल खुद ब खुद मिल जाएगा। कोई नए काम की शुरुआत करने से पहले सोचें, इन्वेस्टमेंट करने से भी बचें। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। 
उपाय- माह को अति उत्तम बनाने के लिए अपने इष्ट की उपासना अवश्य करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। 

सिंह- इस माह कुछ परेशानी और चिंताएं दिख रही हैं। कोई भी मकान, गाड़ी और जमीन जुलाई महीने में न खरीदें। फिजूलखर्ची से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह अपने बॉस से अच्छे संबंध बनाये रखने की कोशिश करें। मेडिकल और विदेश लाइन से संबंधित व्यापार अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अच्छा है। बड़े भाई-बहन से लाभ मिल सकता है। 
उपाय- इस महीने को और अच्छा बनाने के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। 

कन्या- यह माह व्यापार व कामकाज में अति उत्तम रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कोई नए काम की शुरुआत इस महीने हो सकती है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। कम आर्थिक वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सुख बना रहेगा।  
उपाय- जुलाई महीने को अति उत्तम बनाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।

तुला- टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि व्यापार और कामकाज में तो यह माह अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके बॉस के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना बन सकती है। आप अपनी वाणी का ध्यान रखें तथा अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अति उत्तम है और आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
उपाय- जुलाई महीने को उत्तम बनाने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं। 

वृश्चिक- टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि यह माह उत्तम रहेगा। जो काम बहुत समय से रुके हुए हैं, वे बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना उत्तम बना रहेगा। 
उपाय- आने वाले माह को अति उत्तम बनाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ें एवं शिव जी को सोमवार को जल अवश्य चढ़ाएं।

धनु- यह माह ठीक-ठाक दिख रहा है। छोटी-मोटी सफल यात्राएं, इस माह हो सकती हैं। टैरो कार्ड्स ये गाइड कर रहे हैं कि अतीत के बारे में आप ज्यादा सोच-विचार न करें। कुछ बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संयुक्त संपत्ति के विवाद से बचें। 
उपाय- जुलाई महीने को उत्तम बनाने के लिए भगवान राम का नाम जप करें और अपने इष्ट देवता की उपासना करें तथा चिड़िया को दाना खिलाये।

मकर- टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि यह माह औसत रहेगा। इस मास में आपके कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम बन सकते हैं। जो कि काफी समय से रुके हुए दिख रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ थोड़ी-बहुत अनबन हो सकती है, ध्यान रखें।  
उपाय- जुलाई महीने को उत्तम बनाने के लिए भगवान शनि देव की उपासना करें।

कुंभ- इस माह जो भी कार्य करें, सोच-समझकर और सलाह लेकर करें। कुछ गलत निर्णय आप ले सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह नौकरी बदलने का न सोचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। फिजूल बहस से बचें। परिवार को समय दें। कुल मिलाकर यह माह ठीक ठाक रहेगा। 
उपाय- इस माह को उत्तम बनाने के लिए भगवान शिव जी के परिवार की उपासना करें। 

मीन- यह माह उतार-चढ़ाव से बना रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह माह अच्छा है। व्यापारियों को कुछ भी निवेश करने से पहले, इस माह सोचना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार से संबंधित परेशानी 21 जुलाई के बाद सुधरती हुई दिख रही है। 
उपाय- माह को अति उत्तम बनाने के लिए प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें और चिड़िया को दाना दें।

चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!