Monthly Tarot Horoscope July 2022: आपके कार्ड लाए हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2022 12:12 PM

monthly tarot horoscope

​​​​​​​मेष राशि मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला मास उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। टैरो कार्ड्स यह कह रहे हैं कि आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा। आलस्य आपके लिए आने वाले मास में काफी नुकसान दायक रह सकता है। व्यापार व कामकाज में यह मास

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला मास उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। टैरो कार्ड्स यह कह रहे हैं कि आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा। आलस्य आपके लिए आने वाले मास में काफी नुकसान दायक रह सकता है। व्यापार व कामकाज में यह मास औसत रहेगा। जातक को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। शुभ यात्रा सफल होती हुई दिख रही है। मीडिया से संबंधित जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह मास शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आने वाला मास शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह मास अति उत्तम साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। काम काज अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह मास शुभ साबित होगा। विदेश से संबंधित कार्य सफल होंगे।
उपाय- अपने इष्ट की उपासना करें। अपनी श्रद्धा अनुसार दान दें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत अच्छा साबित होगा लेकिन टैरो कार्ड यह बता रहे हैं अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक क्रिएटिव टीम से जुड़े हैं, उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह मास औसत रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। व्यापार व नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक नई नौकरी की खोज कर रहे हैं उनके लिए यह मास उत्तम साबित होगा।
उपाय- प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की उपासना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए जुलाई महीना शुभ साबित होगा। रुके हुए काम बनेंगे। नए अवसर मिलेंगे। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि जो जातक अध्यात्म में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम साबित होगा। कारोबार भी अच्छा चलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए माह औसत साबित रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबार में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक रिसर्च या पीएचडी कर रहे हैं उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। कुछ बड़ा निवेश करने से बचें। माह में जिम्मेदारियां बढ़ते हुए दिख रही हैं। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और गौ सेवा करें ‌‌।

कन्या राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि कन्या राशि वाले जातकों के लिए जुलाई महीना अति उत्तम साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जो जातक जीवनसाथी की खोज में हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। कुछ नए अवसर भी कन्या राशि वाले जातकों को मिलेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को कुछ अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें और कुत्तों को खाना दें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि जो जातक पारिवारिक कारोबार कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। व्यापार के लिए जुलाई महीना अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी के लिए तलाश में हैं, उन्हें  शुभ सूचनाएं इस माह मिल सकती हैं। पेट संबंधित समस्या से बचें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को अधिक समय देने की चेष्टा करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और राम नाम का जाप करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जुलाई का महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वाले जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। थोड़ी-बहुत असफलता मिलने पर निराश न हों, माह के अंत तक आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अति उत्तम है। जो जातक पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उनके सामने कुछ चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और पशु-पक्षियों को श्रद्धा अनुसार दाना दें।

धनु राशि
टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि धनु राशि वाले जातकों के लिए  माह उत्तम साबित होगा। मकान संबंधित कार्य सफल होंगे। मां से लाभ मिलेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उन्हें अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है और मार्केटिंग पर ध्यान देने की भी आवश्यकता टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रही है। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विदेश संबंधित कार्य भी सफल होंगे।
उपाय- भगवान गणपति जी की उपासना करें।

मकर राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि मकर राशि वाले जातकों के लिए  माह ठीक-ठाक रहेगा। 17 जुलाई के बाद कुछ परेशानियां सुलझेगी। मकर राशि वाले जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। शुभ यात्रा करेंगे। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। वाहन संबंधित कार्य सफल होंगे। टैरो कार्ड यह बता रहे हैं कि मकर राशि वाले जातकों को संयम और अनुशासन के साथ ही कोई भी कार्य करना चाहिए।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि माह शुभ साबित होगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। आने वाले महीने में कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हुई दिख रही हैं। जो जातक क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जो जातक अध्यात्म में रूचि रखते हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा।
उपाय- गणपति जी और अपने इष्ट देव की उपासना करें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्तम साबित होगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। संतान पक्ष से भी लाभ मिलेगा। मीन राशि वाले जातकों का व्यापार भी अच्छा चलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कुछ शुभ समाचार भी आपको मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ साबित होगा।
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और गौ सेवा करें।

चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!