राशिफल: चंद्र व शनि का विष योग बनने से किस राशि को झेलने पड़ेंगे कष्ट

Edited By ,Updated: 13 May, 2017 10:51 AM

moon saturn makes vish dosha which zodiac will have sufferings

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ: 15.05.17 सोमवार, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 15.05.17 सोमवार, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कष्ट निवारण हेतु शिवलिंग पर तिल मिले जल से अभिषेक करें। 


मेष: मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। खोई हुई वस्तु मिलेगी। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: संतान की चिंता रहेगी। अजीर्णता वश स्वास्थ्य बिगड़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। विवाद होगा व मानभंग की स्थिति झेलनी पड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कर्क: स्फूर्ति में कमी आएगी। हृदय विकार की अनुभूति होगी। परिजनों संग विवाद से मन में दुख होगा। सामाजिक मानहानि के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहन संग मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 


कन्या: मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मकता से दूर रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होगा। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: स्वभाव उग्र रहेगा। वाणी पर संयम रखें। मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। चोट लगने के योग हैं। स्नेहीजनों संग विवाद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: सामाजिक क्षेत्र से लाभ होगा। परिजनों संग समारोह में जाएंगे। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। अविवाहितों को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: पारिवारिक आनंद का अनुभव होगा। मित्रों संग भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार हेतु यात्रा करेंगे। व्यावसायिक धन-वृद्धि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: प्रतिस्पर्द्धियों संग विवाद होगा। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। प्रोफैशन में अधिकारीगण से कटुता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु धन खर्च होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मीन: रोग उपचार पर व्यय होगा। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। पारिवारिक संबंधों में नकारात्मकता आएगी। ईश्वरीय कृपा से मार्गदर्शन होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!