भविष्यफल: चंद्र बना रहे हैं शनि से नाता, किसकी सफलता का बंद होगा खाता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 08:07 AM

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 12.02.18 चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा ईशान, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक।  आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय मुक्तिदाय नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से समस्याओं से मुक्ति मिलती...

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 12.02.18 चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा ईशान, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक। 


आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय मुक्तिदाय नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से समस्याओं से मुक्ति मिलती है।


आज का विशेष उपाय: सफलता पाने हेतु सफेद शिवलिंग पर काजल चढ़ाएं।


मेष: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभावित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।


वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 


मिथुन: पैंडिंग काम जल्दी निपटेंगे। पूरे आत्मविश्वास से मेहनत में जुट जाएंगे। सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा।


कर्क: आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे।  


सिंह: काम में अड़ंगा पड़ेगा। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलेंगे। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी।


कन्या: राजनीतिक संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद का लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।


तुला: आर्थिक सुधार होगा। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। चेहरे पर रौनक आएगी। व्यवहार उदार रहेगा। आर्थिक योजना सफल होगी। 


वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद होगा। प्रियजनों की चिंता सताएगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे। 


धनु: दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। समयानुसार कार्य प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ने के योग हैं।


मकर: परिजनों वश तनाव रहेगा। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति रहेगी। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 


कुंभ: काम बनने से लाभदायक अवसर मिलेंगे। सौभाग्य से रुका हुआ धन मिलेगा। कोई गुडन्यूज मिलेगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 


मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी के लिए उपहार खरीदेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव कम होगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!