सर्वश्रेष्ठ ‘शासक’ वहीं जो खुद से पहले करे प्रजा का भला

Edited By Jyoti,Updated: 30 Jul, 2022 01:34 PM

motivational concept in hindi

सम्राट अशोक के जन्मदिन का महोत्सव था। सभी प्रांतों के शासक एकत्र हुए थे। सम्राट की ओर से घोषणा हुई, ‘‘सर्वश्रेष्ठ शासक आज पुरस्कृत होगा।’’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सम्राट अशोक के जन्मदिन का महोत्सव था। सभी प्रांतों के शासक एकत्र हुए थे। सम्राट की ओर से घोषणा हुई, ‘‘सर्वश्रेष्ठ शासक आज पुरस्कृत होगा।’’

उत्तर सीमांत के प्रांत पति ने बताया, ‘‘प्रादेशिक शासन की आय मैं 3 गुना कर चुका हूं।’’

दक्षिण के शासक ने निवेदन किया, ‘‘राजकोष में प्रतिवर्ष की अपेक्षा द्विगुण स्वर्ण मेरे प्रांत ने अर्पित किया है।’’

PunjabKesari Motivational Concept, Inspirational Theme, Motivational Theme, Inspirational Story, Punjab Kesari Curiosity, Religious theme, Dharm, Punjab Kesari

पूर्वी प्रदेशों के अधिकारी ने सूचना दी, ‘‘पूर्वी सीमांत के उपद्रवियों को मैंने कुचल दिया। वे राज्य के विरुद्ध सिर उठाने का साहस फिर नहीं करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

एक और प्रांताधिप उठे, ‘‘प्रजा से प्राप्त होने वाली आय बढ़ गई है, सेवकों का व्यय घटा दिया और आय के कुछ दूसरे साधन भी ढूंढ लिए गए हैं। कोषाध्यक्ष श्रीमान को विवरण देंगे।’’

PunjabKesari Motivational Concept, Inspirational Theme, Motivational Theme, Inspirational Story, Punjab Kesari Curiosity, Religious theme, Dharm, Punjab Kesari

अंत में उठे मगध के प्रांतीय शासक। उन्होंने नम्रतापूर्वक कहा, ‘‘श्रीमान, मैं क्या निवेदन करूं। मेरे प्रांत ने प्रतिवर्ष की अपेक्षा आधे से भी कम धन राजकोष में दिया है। प्रजा का कर घटाया गया है। राज्यसेवकों को कुछ अधिक सुविधा दी गई है। प्रांत में सार्वजनिक धर्मशालाएं  तथा मार्गों पर उपयुक्त स्थलों में कुएं बनवाए गए हैं। अनेक स्थानों पर रोगियों की चिकित्सा के लिए चिकित्सालय खोले गए हैं और प्रजा के बालकों को शिक्षित करने के लिए पर्याप्त पाठशालाएं खोली गई हैं।’’

सम्राट सिंहासन से उठे। उन्होंने घोषणा की, ‘‘मुझे प्रजा का शोषण करके प्राप्त होने वाला स्वर्ण नहीं चाहिए। प्रजा की उचित बातें सुने बिना, उनका दमन करने की मैं निंदा करता हूं। प्रजा को सुख-सुविधा दी जाए, यही मेरी इच्छा है। मगध के प्रांतीय शासक सर्वश्रेष्ठ शासक हैं। इस वर्ष का पुरस्कार उनका गौरव बढ़ाएगा। अन्य प्रांतों के शासक उनसे प्रेरणा ग्रहण करें।’’  —स्वामी स्वतंत्रतानंद जी महाराज

PunjabKesari Motivational Concept, Inspirational Theme, Motivational Theme, Inspirational Story, Punjab Kesari Curiosity, Religious theme, Dharm, Punjab Kesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!