Kundli Tv- किसी भी युद्ध को जीतने के लिए अपनाएं ये हथकंडा

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jul, 2018 01:43 PM

motivational concept in hindi

एक राजा के पड़ोसी राजा ने उसके राज्य के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया। राज्य के इस हिस्से को पाने के लिए राजा शत्रु से 6 बार लड़ाई कर चुका था। हर बार उसे हारना पड़ा। इसके बावजूद उसने एक बार फिर हिम्मत की और अपनी भूमि प्राप्त करने के लिए 7वीं बार शत्रु...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

एक राजा के पड़ोसी राजा ने उसके राज्य के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया। राज्य के इस हिस्से को पाने के लिए राजा शत्रु से 6 बार लड़ाई कर चुका था। हर बार उसे हारना पड़ा। इसके बावजूद उसने एक बार फिर हिम्मत की और अपनी भूमि प्राप्त करने के लिए 7वीं बार शत्रु राज्य पर चढ़ाई की। उसके सैनिक वीरता से लड़े किन्तु वे 7वीं बार भी हार गए। राजा को प्राणों के लाले पड़ गए। वह अपनी जान बचाकर भागा। भागते-भागते वह घने जंगल में पहुंच गया।

PunjabKesari

जंगल में बैठकर सोचने लगा कि 7वीं बार हारने के बाद अब शत्रु से राज्य प्राप्त होने की कोई आशा शेष नहीं रही और मुझे अब इस जंगल में रहकर ही अपना जीवन व्यतीत करना पड़ेगा। वह बुरी तरह हताश था। इसी स्थिति में उधेड़बुन में खोए हुए कब उसे नींद आ गई, पता ही नहीं चला। सुबह वह उठा तो देखा कि एक मकड़ी उसकी तलवार पर जाला बना रही है। वह ध्यान से इस दृश्य को देखने लगा। मकड़ी बार-बार गिरती और पुन: जाला बनाती हुई तलवार पर चढ़ती। इस तरह वह 10 बार नीचे गिरी और हर बार नए जोश व उत्साह से जाला बनाती हुई पुन: चढ़ी।

राजा इस दृश्य को बड़ी गंभीरता से देख रहा था कि वहां एक साधु आए। राजा को निराश देखकर बोले, ‘‘देखो राजन, मकड़ी जैसा तुच्छ जीव भी बार-बार हारकर निराश नहीं होता। युद्ध हारने को हार नहीं कहते, हिम्मत हारने को हार कहते हैं।’’ 

PunjabKesari
राजा ने कहा, ‘‘बाबा मैं तो सब कुछ हार चुका हूं।’’ 

तब साधु ने कहा, ‘‘ऐसा मत कहो, साहस बटोर कर अपने सैनिकों को पुन: एकत्रित करो और युद्ध करो।’’ 

राजा ने वैसा ही किया और युद्ध में जीत गया। असफलता पर निराश होकर निष्क्रिय हो जाने के स्थान पर अधिकाधिक प्रयत्नशील हो जाना चाहिए। इससे सफलता एक दिन अवश्य मिलती है।

PunjabKesari
ये 8 चीज़ें चुरा लेंगी आपकी खुशियां (देखें VIDEO)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!