Edited By Jyoti,Updated: 12 Sep, 2021 05:10 PM
भारत देश में अनेकों मंदिर है, जिनसे जु़ड़े रहस्य इन मंदिरों को अपने आप में खास बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जुड़े रहस्या बेहद दिलचस्प है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत देश में अनेकों मंदिर है, जिनसे जु़ड़े रहस्य इन मंदिरों को अपने आप में खास बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जुड़े रहस्या बेहद दिलचस्प है। दरअसल हम जिस मंदिर की बात करते हैं वह अद्भुत मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। मान्यतओं के अनुसार इस मंदिर को ऐरावतेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। तो वहीं इससे जुड़ी किंवदंतियों की बात करें तो कहा जाता है इस मंदिर में सीढ़ियों से संगीत की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। मगर इस संगीत के पीछे क्या रहस्य है, इस बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। कहा जाता है यह मंदिर प्राचीन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। तो वहीं मान्यता है कि यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। धार्मिक कथा के अनुसार यहां इंद्र के ऐरावत हाथी ने शिव जी की पूजा-अर्चना की थी, जिस कारण इस मंदिर को ऐरावतेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इसके अलावा देश में स्थित इन मंदिर से जुड़े कास रहस्यों के बारे में-
बता दें हिमाचल प्रदेश के सोलन घाटी में स्थित जटोली में भगवान शिव का ये प्राचीन मंदिर है, जिसके पत्थरों को थपथपाया जाता है तो डमरू की आवाज आती है। मंदिर में स्फटिक मणि शिवलिंग विराजमान हैं तथा माता पार्वती की मूर्ति स्थापित है।
इसके अलावा कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी मंदिर स्थापित हैं, जो अपने आप में बहुत बड़ा रहस्य समेटे हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां आस-पास के इलाके में जैसे ही कोई विपत्ति आने वाली होती है, वैसे ही यहां भैरव बाबा की मूर्ति से आंसू गिरने शुरू हो जाते हैं। अर्थात यहां रहने वाले नागरिक इन्हीं आंसुओं को देखकर यह अंदाज लगाते हैं कि अब कोई परेशानी आने वाली है।
तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां भगवान वेंकटेश की मूर्ति पर हर वक्त एक प्रकार की नमी रहती है। भगवान तिरुपति की मूर्ति को पसीना आता है। यहां के पुजारियों के अनुसार भगवान बालाजी की मूर्ति से कान लगाकर सुनने से समुद्र की लहरों जैसी आवाज आती है।