नाग पंचमी: आज बन रहे शुभ योग में करें सांपों की पूजा, दूर होने लगेगा बुरा समय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Aug, 2019 09:13 AM

nag panchami

भारत में प्राचीनकाल से सांपों की पूजा का दौर चला आ रहा है। सनातन परंपरा की बात करें तो इन्हें देवता के रुप में पूजा जाता है। ये भगवान शिव के गले के हार हैं तो भगवान विष्णु की शैय्या हैं। अन्य देवी-देवता भी

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

भारत में प्राचीनकाल से सांपों की पूजा का दौर चला आ रहा है। सनातन परंपरा की बात करें तो इन्हें देवता के रुप में पूजा जाता है। ये भगवान शिव के गले के हार हैं तो भगवान विष्णु की शैय्या हैं। अन्य देवी-देवता भी इनके साथ किसी न किसी रुप में जुड़े हैं। आज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी का पर्व है। कहते हैं इस दिन नागों की पूजा करने से दूर होने लगता है बुरा समय और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार आज के दिन अनन्त, वासुकी, तक्षक कर्कोटक, महापद्म, नील, शंखपाल, कुलिक और कालिया नाग की पूजा करनी चाहिए। आइए जानें, नाग पूजा के माध्यम से किन शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं —

PunjabKesari Nag panchami

जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें आज के दिन चांदी के बने नाग-नागिन की विधिवत पूजा करके किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इससे जल्द ही आपके ऊपर से कालसर्प दोष का सायां हट जायेगा।

अगर आपके बिजनेस में पिछले कुछ समय से परेशानियां चल रही है तो उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जलाएं और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी।

PunjabKesari Nag panchami

सोमवार चन्द्रमा को समर्पित दिन है और चन्द्रमा मन का कारक है। जिन लोगों का चन्द्रमा कमजोर है या जिन्हें मन सबंधी कोई दोष-विकार है, उन्हें आज के दिन गाय को पके हुए चावल खिलाने चाहिए और गाय माता का स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। 

जिन लोगों को सपने में डर लगता है, उन्हें आज के दिन विशेष तौर पर नाग पूजा करनी चाहिए। 

PunjabKesari Nag panchami


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!