नाखूनों पर बनने लगे हैं ऐसे निशान, लगेगी लॉटरी या हाथ आएगा बड़ा खजाना

Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 03:55 PM

nails tell future

भविष्य एक रहस्य है, जिसके ऊपर से पर्दा उठाने के लिए लगभग हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास करता है।

भविष्य एक रहस्य है, जिसके ऊपर से पर्दा उठाने के लिए लगभग हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास करता है। पुरातन समय में तो अधिकतर लोग जन्मकुंडली, समुद्र शास्त्र, हाथ की रेखाओं आदि पर निर्भर रहते थे। आज ऐसी बहुत सारी विद्याएं हैं, जिनका संबंध तो प्राचीन ज्योतिष से है लेकिन उन्होंने लोकप्रियता आधुनिक समय में हासिल की है। खास विद्याओं में से एक है नाखूनों पर बने निशान या उनके टूटने के पीछे राज पर से भविष्य का आकलन निकालना। इस विद्या को जानने के लिए किसी खास विद्वता की अवश्यकता नहीं है। इस लेख के माध्यम से जानें नाखून भी हैं भविष्य वक्ता
  

जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। उन्हें कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है। तर्जनी उंगुली के नाखुन पर ये निशान हों तो समझ जाएं जल्दी ही आपके जीवन में कोई नया मित्र या सखी दस्तक देने वाले हैं।


मध्यमा उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान हो तो समझ जाएं, अनजाने में किसी से दुश्मनी मोल ले ली है। जिससे आप अनजान हैं।


अनामिका उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान हो जाएं तो लगेगी लॉटरी या हाथ आएगा बड़ा खजाना।


छोटी उंगुली के नाखुन का सफेद निशान करवाएगा मनभावन और सुहावनी यात्रा।


अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान हो जाए तो समझ जाएं, किसी करीबी से खास गिफ्ट मिलने वाला है।


मान्यता के अनुसार, यह भी माना जाता है की उंगुली के नाखूनों पर जितने अधिक निशान होंगे, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की व्यक्ति कितनी बार झूठ बोलता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!