Narada Jayanti: नारद कुंड में स्नान के बाद आरंभ होता है नया जीवन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2020 06:56 AM

narada jayanti narada kund

शास्त्रों में उल्लेख के अनुसार ‘नार’ शब्द का अर्थ जल है। यह सबको जलदान, ज्ञानदान करने एवं तर्पण करने में निपुण होने की वजह से नारद कहलाए। सनकादिक ऋषियों के साथ भी नारद जी का उल्लेख आता है। भगवान सत्यनारायण की कथा में भी उनका उल्लेख है। नारद अनेक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शास्त्रों में उल्लेख के अनुसार ‘नार’ शब्द का अर्थ जल है। यह सबको जलदान, ज्ञानदान करने एवं तर्पण करने में निपुण होने की वजह से नारद कहलाए। सनकादिक ऋषियों के साथ भी नारद जी का उल्लेख आता है। भगवान सत्यनारायण की कथा में भी उनका उल्लेख है। नारद अनेक कलाओं में निपुण माने जाते हैं। यह वेदांतप्रिय, योगनिष्ठ, संगीत शास्त्री, औषधि ज्ञाता, शास्त्रों के आचार्य और भक्ति रस के प्रमुख माने जाते हैं। यह भागवत मार्ग प्रशस्त करने वाले देवर्षि हैं। ‘पांचरात्र’ इनके द्वारा रचित प्रमुख ग्रंथ है। वैसे 25 हजार श्लोकों वाला प्रसिद्ध नारद पुराण भी इन्हीं के द्वारा रचा गया है।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund

पुराणों में इन्हें भगवान के गुण गाने में सर्वोत्तम और अत्याचारी दानवों द्वारा जनता के उत्पीडऩ का वृतांत भगवान तक पहुंचाने वाला त्रैलोक्य पर्यटक माना गया है। कई शास्त्र इन्हें विष्णु का अवतार भी मानते हैं और इस नाते  नारद जी त्रिकालदर्शी हैं।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund

ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार यह ब्रह्मा जी के कंठ से उत्पन्न हुए और ऐसा विश्वास किया जाता है ब्रह्मा जी से ही इन्होंने संगीत की शिक्षा ली थी।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund
भागवत के अनुसार नारद अगाध बोध, सकल रहस्यों के वेत्ता, वायुवत् सब के अंदर विचरण करने वाले और आत्म साक्षी हैं।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund

नारदपुराण में उन्होंने विष्णु भक्ति की महिमा के साथ-साथ मोक्ष, धर्म, संगीत, ब्रह्मज्ञान, प्रायश्चित आदि अनेक विषयों की मीमांसा प्रस्तुत की है। ‘नारद संहिता’ संगीत का एक उत्कृष्ट ग्रंथ है।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund

बद्रीनाथ तीर्थ में अलकनंदा नदी के तट पर नारद कुंड है जिसमें स्नान करने से मनुष्य मात्र पवित्र जीवन की ओर मुखर होता है और मान्यताओं के अनुसार मरने के पश्चात मोक्ष ग्रहण करता है।

PunjabKesari Narada Jayanti Narada kund

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!