Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2020 07:25 AM
भगवान के भक्तों और उनकी भक्ति पर आघात एवं धर्म पर जब भी संकट चरम पर होता है, तब-तब भगवान विष्णु अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार धारण करते हैं। नरसिंह अवतार भी भक्ति की शक्ति का
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Narsingh chaturdashi 2020: भगवान के भक्तों और उनकी भक्ति पर आघात एवं धर्म पर जब भी संकट चरम पर होता है, तब-तब भगवान विष्णु अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार धारण करते हैं। नरसिंह अवतार भी भक्ति की शक्ति का अद्भुत रूप है। नरसिंह अवतार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चौथे हैं। दानवराज हिरण्यकशिपु के खम्भे पर तलवार चलाने से भगवान विष्णु नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट हुए थे। उनके इस रूप में संसार की समस्त शक्तियों का दर्शन हो रहा था। आप भी नृसिंह चतुर्दशी पर कुछ खास उपाय करके अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का नाश कर सकते हैं-
कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए भगवान नरसिंह को मोर पंख अर्पित करें।
कोर्ट-कचहरी में विजय हासिल करने के लिए भगवान नरसिंह को दही अर्पित करें।
धनवान बनने के लिए भगवान नरसिंह को नाग केसर अर्पित करें।
शत्रुओं पर विजय हासिल करने के लिए भगवान नरसिंह को बर्फीला पानी अर्पित करें।
अपने किसी प्रिय की नाराजगी को दूर करने के लिए या रूठे को मनाने के लिए भगवान नरसिंह को मक्की का आटा अर्पित करें।
नवग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान नरसिंह को लोहे की कील चढ़ाएं।
कहीं पर आपका पैसा फंसा हो या कर्जे से मुक्ति पानी हो तो भगवान नरसिंह को चांदी और मोती चढ़ाएं।
किसी भी कार्य में बार-बार बाधाएं आ रही हों तो भगवान नरसिंह को भगवा ध्वज चढ़ाएं।
लंबे समय से चले आ रहे अथवा गंभीर रोगों से मुक्ति पाने के लिए भगवान नरसिंह को चन्दन का लेप दें।