खुशमिजाज और छुपे रुस्तम होते हैं सितंबर माह में जन्मे लोग!

Edited By Jyoti,Updated: 03 Sep, 2021 11:07 AM

nature of september born people

जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियों होती हैं और  हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं,  उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियों होती हैं और  हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं,  उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग खूबियां और अलग-अलग कमियां होती हैं। कई पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स होते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति के जन्म महीने को आधार बनाकर उनकी नेचर और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं सितम्बर महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं ? कैसा होता है उनका कैरियर ? कैसी होती है नेचर ? क्या कमियां और क्या खूबियां होती हैं।। कैसा रहता है उनका फ्यूचर ।।? 

सितंबर में जन्में व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग बेहतरीन सिंगर,राइटर ,एडिटर ,साइंटिस्ट होते हैं। सितंबर में जिनका जन्म होता है वह धुन के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं। इनमें सीखने समझने की बहुत ललक होती है। कैसे आगे बढ़ा जाए ये अच्छी तरह से जानते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सबकुछ प्राप्त होता है, लेकिन इसके लिए इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं।

खुशमिजाज होने के साथ इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है, लेकिन ये अपना गुस्सा छुपा कर नहीं रखते बल्कि तुरंत ही जाहिर कर देते हैं। ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं और हर काम में परफैक्शन पसंद करते हैं, जिसके कारण ही ये लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं। ये लोग दिमाग के भी तेज होते हैं। ये जिससे भी सच्चे दिल से प्यार करते हैं, उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनके लिए जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश करते हैं। ये इमोशंस (Emotions) और फीलिंग्स (Feelings) से ज्यादा दिमाग को महत्व देते हैं। इसलिए कई बार लोग इन्हें पत्थर दिल यानि किसी से कोई जुड़ाव न रखने वाला समझ बैठते हैं। ये अपने खास अंदाज और खूबसूरती के कारण सबके चहेते भी बन जाते हैं। हर कोई इनसे दोस्ती करने के लिए तत्पर रहता है।  

प्यार-मोहब्बत की बातें होने पर इनका दिमाग दिल पर हावी हो जाता है और जब इन्हें सच में अपने जैसा कोई मिल जाता है, तब तो दुनिया इनके ही प्यार के चर्चे करती है। प्रेम के मामले में ये लोग एक ईमानदार पार्टनर साबित होते हैं, इस कारण अपने लिए भी एक सुरक्षित रिलेशनशिप चाहते हैं, रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। इनकी सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है। अपने और पार्टनर के बीच में किसी तीसरे की दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। सितंबर महीने में जन्मे लोग बुद्धिमान, रोमांटिक और छुपे-रुस्तम भी होते हैं । ये अपना गम जल्दी किसी के साथ नहीं बांटते हैं और दुनिया इन्हें खुशमिजाज और हंसमुख इंसान समझती है। ये अपने को कुछ ज्यादा ही महत्व देते हैं। इनसे कोई अगर कुछ गलत कह दें तो यह सहन नहीं कर पाते। इन्हें जानना थोड़ा मुश्किल होता है। इनके खास मित्र भी नहीं जान पाते हैं कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है। इन्हें गुस्सा बहुत आता है लेकिन इन्हें लगता है कि इनसे विनम्र कोई नहीं है।

ये लोग अपने नजदीकी लोगों से कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखते हैं। ये लोग चाहते हैं इन्हें हर काम का क्रेडिट मिले, सभी इनकी प्रशंसा करें। हालांकि इन्हें जीवन में सफलता तो मिल जाती है लेकिन संघर्ष भी खूब करना पड़ता है। जीवन के सभी मोर्चों पर एक साथ सफलता इनके हाथ कम ही लगती है। इन लोगों की वाकपटुता और हाजिरजवाबी भी कमाल की होती है, जिसके कारण ये लोग दूसरों से अपना काम आसानी से करवाना जानते हैं। करियर के हिसाब से ये लोग मीडिया, रिसर्च, पुलिस, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, मेडिकल, टेलीविजन आदि क्षेत्रों में काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। सितंबर में जन्मे लोगों की राशियां अमूमन कन्या (Virgo) या तुला (Libra) में से कोई एक होती है।

इनका शुभ अंक- 4, 5, 16, 90, 29 होता है और
शुभ रंग- भूरा, नीला और हरा होता है।
शुभ दिन-  बुधवार होता है और इनका
शुभ रत्न- पन्ना होता है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!