Navratri 2019: राशि अनुसार करें, माता रानी को प्रसन्न और पाएं मनचाहा फल

Edited By Lata,Updated: 18 Sep, 2019 11:10 AM

navratri 2019

ज्योतिष गणना के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 29 सितंबर से होगी। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने का विधान होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष गणना के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 29 सितंबर से होगी। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने का विधान होता है। बहुत से लोग नवरात्रि के पहले दिन अपने घरों में कलश स्थापना भी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कई लोग मां को प्रसन्न करने के लिए पूरे 9 दिनों तक व्रत भी करते हैं। लेकिन जो लोग व्रत नहीं कर पाते तो वे केवल मां की आराधना पूरी विधि के साथ भी कर ले तो माता रानी का आशीर्वाद पा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको राशि अनुसार माता को प्रसन्न करने के उपाय बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari, kundlitv, devi durga, maa durga
मेष- इन राशि वालों के लिए नवरात्रि के दिन बेहद ही खास रहने वाले हैं। माता दुर्गा के आशीर्वाद से आप व्यापार और नौकरी में तरक्की करेंगे। किसी लंबी यात्रा से लाभ मिलेगा। लेकिन पेट दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- नौ दिनों में माता को लाल पुष्प अर्पित कर, लाल चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करें। 

वृष- आपको करियर में कुछ उन्नति देखने को मिल सकती है। लेकिन दुश्मन आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए नवरात्रि में सफेद चंदन या स्फटिक की माला से दुर्गा जी के मंत्र का जप करें। 
उपाय- नैवेद्य में सफेद बर्फी या मिश्री का भोग लगा सकते हैं।

मिथुन- नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाले हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
उपाय- सफलता प्राप्त करने के लिए तुलसी की माला से जप कर गायत्री दुर्गा मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 

कर्क- बिजनेस करने वाले जातकों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। झगड़े काफी ज्यादा होने के आसार हैं। गुस्सा नाक पर चढ़ा रहेगा। मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं। 
उपाय- नवरात्रि में सफेद चंदन या स्फटिक की माला से जप कर नैवेद्य में दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

सिंह- आपको लंबे समय बाद कोई खुश खबरी मिल सकती है। कोई जरूरी कार्य पूरा होगा। संतान सुख प्राप्त होने के आसार हैं। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। यात्रा फलदायी रहेगी। उपाय- माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन गुलाबी रत्न से बनी माला का प्रयोग व नैवेद्य में कोई भी मिठाई अर्पित करें।
PunjabKesari, kundlitv, maa durga, devi durga
कन्या- आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। अगर उपवास रख पाना संभव न हो तो नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रख सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। 
उपाय- मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करें और तुलसी की माला से गायत्री दुर्गा मंत्रों का जाप करें। 

तुला- आप लोगों को धन लाभ के प्रबल आसार हो सकते हैं। मकान खरीद सकते हैं। बच्चों की तरक्की होगी। 
उपाय- नवरात्रि के दिनों में स्फटिक की माला से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। 

वृश्चिक- नवरात्रि के दिनों में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और खुशहाल रहने वाला है। नया काम शुरू हो सकता है। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें और इन दिनों गरीबों की सहायता करें।

धनु- घर में नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी का होगा वास, नया वाहन खरीदने के आसार हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। 
उपाय- नवरात्रि में हल्दी की माला से बगुलामुखी या दुर्गा जी का कोई भी मंत्र से जप ध्यान कर लाभ पा सकते है। 

मकर- आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश में घाटा होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। 
उपाय- नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करें। उनके प्रभावशाली मंत्रों का रोजाना जाप करें। और भोग में हलवा चढ़ाएं।

कुंभ- आपकी आर्थिक तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन घर में क्लेश का माहौल रह सकता है। 
उपाय- शांति के लिए नीले पुष्प व नीलमणि की माला से जाप करें और भोग में उड़द से बनी मिठाई का प्रयोग करें। 
PunjabKesari, kundlitv, maa durga, devi durga
मीन- व्यापार में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। 
उपाय- दुर्गा जी के मंत्र का जाप करें और नैवेद्य के लिए पीली मिठाई व केले चढ़ाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!