नवरात्रि 2019: इस दौरान क्यों बोया जाता है जौ ?

Edited By Lata,Updated: 20 Sep, 2019 09:50 AM

navratri 2019

हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है और हिंदू धर्म में इस चीज़ का बहुत महत्व होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है और हिंदू धर्म में इस चीज़ का बहुत महत्व होता है। पूरे 9 दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। बहुत से लोग इस दौरान व्रत भी करते है और जो लोग व्रत नहीं कर पाते तो वह केवल मां की आराधना और दुर्गा सप्तशती का पाठ ही कर लें तो मां दुर्गा उनकी हर इच्छा को पूरा कर देती है। आपको बता दें कि कई लोग नवरात्रि के पहले दिन जौ बोते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रह हैं। 
PunjabKesari
हमारे धर्मग्रन्थों के अनुसार सृष्टि की शुरूआत के बाद पहली फसल जौ कि ही हुई थी, इसलिए जब भी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो हवन में जौ चढ़ाई जाती है। मान्यता अनुसार नवरात्रि में जो जौ उगाई जाती है, वह भविष्य से संबंधित कुछ बातों के संकेत मिलते है। इसके पीछे प्रमुख कारण यही है कि जौ अन्न ब्रह्म है और हमें अन्न का सम्मान करना चाहिए। 
PunjabKesari
बोया गया जौ दो तीन दिन में ही अंकुरित हो जाता है, लेकिन अगर यह न उगे तो भविष्य में आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है यानि कि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही उसका फल मिलेगा। जब जौ का रंग नीचे से आधा पीला और ऊपर से आधा हरा हो इसका मतलब आने वाला साल का आधा समय ठीक रहेगा।
PunjabKesari
वहीं जौ का रंग नीचे से आधा हरा है और ऊपर से आधा पीला हो तो इसका अर्थ है कि साल का शुरूआती समय अच्छे से बीतेगा, लेकिन बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका बोया हुआ जौ सफेद या हरे रंग में उग रहा है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!