नवरात्रि 2019ः जानें, इस दौरान कन्या पूजन करने से मिलेगा क्या लाभ ?

Edited By Lata,Updated: 20 Sep, 2019 03:55 PM

navratri 2019

इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 29 सितंबर से हो रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 29 सितंबर से हो रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि जो लोग इस दौरान व्रत रखते हैं, उन पर माता का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। ये बात तो सब जानते ही होंगे कि नवरात्रि के आखिरी दिन यानि अष्टमी पर कन्या पूजन करके ही नवरात्रि का समापन होता है। शारदीय नवरात्रि हो या चैत्र कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। खास तौर पर अ‍ष्टमी तथा नवमी तिथि को 3 से 9 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करने की परंपरा होती है। मान्यता है कि ये कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का ही रूप होती हैं। इसके साथ ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर उम्र की कन्या का पूजन करने से क्या लाभ मिलेगा। 
PunjabKesari
2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है। मान्यता है कि इसके पूजन से दुख और दरिद्रता समाप्त हो जाती है।

3 साल की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार त्रिमूर्ति के पूजन से धन-धान्य का आगमन और संपूर्ण परिवार का कल्याण होता है।

4 साल की कन्या कल्याणी नाम से संबोधित की जाती है। कल्याणी की पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है।
PunjabKesari
5 वर्ष की लड़की रोहिणी कही जाती है। रोहिणी की पूजन से व्यक्ति रोग मुक्त होता है।

6 वर्ष की कन्या चण्डिका के पूजन से ऐश्वर्य मिलता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

7 व 8 वर्ष की कन्या शाम्भवी की पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है।
PunjabKesari
9 वर्ष की कन्या दुर्गा की अर्चना से शत्रु पर विजय मिलती है तथा असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!