गुप्त नवरात्रि खत्म होने से पहले कर लें काम, बदल जाएंगे जिंदगी के रंग

Edited By Jyoti,Updated: 26 Jun, 2020 05:50 PM

navratri ke vastu upay

22 जून दिन सोमवार से गुप्त नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है, जिसका आज पांचवा दिन है। प्रत्येक वर्ष में कुल 4 बार नवरात्रि पर्व आती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
22 जून दिन सोमवार से गुप्त नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है, जिसका आज पांचवा दिन है। प्रत्येक वर्ष में कुल 4 बार नवरात्रि पर्व आती है। जिसमें से शारदी और चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। तो वहीं गुप्त नवरात्रि में दसमहाविद्याओं की आराधना की जाती है। इसके अलावा इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ ज्योतिष उपाय तथा वास्तु उपाय करने भी बहुत लाभदायक माने जाते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं नवरात्रों में कौन से वास्तु टिप्स करने आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
PunjabKesari, Navratri, Gupt Navratri, Gupt Navratri 2020, गुप्त नवरात्रि, गुप्त नवरात्रि 2020, gupt navratri 2020 puja vidhi, gupt navratri vastu upay, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
वास्तु की मानें तो आगे दिए गए वास्तु टिप्स को अपनाने से देवी लक्ष्मी की घर-परिवार पर का बनी रहती है।

नवरात्रि खत्म होने से पहले मेन गेट पर अगर देवी लक्ष्मी के पैर के चिन्ह लगा दिए जाएं तो बेहद शुभ माना जाता है। परंतु इस बात का खासा ध्यान रखना चाहिए कि पैर की दिशा मुख्य द्वार के अंदर की होनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधें। कहा जाता है अगर तोरण आम, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो तो और भी अच्छा होगा तथा जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे कमल के फूल पर विराजित हो, मान्यता है कि इससे घर-परिवार के सदस्यों को शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं।
PunjabKesari, Navratri, Gupt Navratri, Gupt Navratri 2020, गुप्त नवरात्रि, गुप्त नवरात्रि 2020, gupt navratri 2020 puja vidhi, gupt navratri vastu upay, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
घर दूकान के दरवाज़े पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता हैं। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा ना कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।

नवरात्रि में घर-दुकान के मुख्य द्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डालकर गेट की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है इससे घर के मुखिया को लाभ प्राप्त होता है।  

वास्तु के मुताबिक घर या दुकान के मेन गेट पर ॐ का चिन्ह बनाने से या शुभ लाभ लिखने से घर में आने वाली बीमारियां बाहर से ही चली जाती हैं। परंतु ध्यान रखें इसे पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं।
PunjabKesari, Navratri, Gupt Navratri, Gupt Navratri 2020, गुप्त नवरात्रि, गुप्त नवरात्रि 2020, gupt navratri 2020 puja vidhi, gupt navratri vastu upay, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!