Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2022 09:05 AM
तीन दिवसीय भक्ति संगीत महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। साहित्य कला परिषद और कला, संस्कृति व भाषा विभाग, दिल्ली
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): तीन दिवसीय भक्ति संगीत महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। साहित्य कला परिषद और कला, संस्कृति व भाषा विभाग, दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इस महोत्सव का आयोजन नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में किया जा रहा है। कार्यक्रम आज शाम 6:30 बजे प्रारंभ होंगे।
प्रथम संध्या पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ एंड वेलफेयर मनीषा सक्सेना, सचिव साहित्य कला परिषद डॉ. मोनिका प्रियदर्शिनी, सचिव कला और संस्कृति स्वाति शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शास्त्रीय गायक सुरंजन खंडालकर, इंदिरा नाइक, भक्ति गायक अग्निहोत्री बंधु ने प्रस्तुतियां दीं। आयोजन के अन्य दिवसों पर डॉ. सुभद्रा देसाई, दलेर मेहंदी, डॉ. मीता पंडित, डॉ. मदन गोपाल सिंह, प्रशांत और निशांत मलिक आदि प्रस्तुतियां देंगे।