Kundli Tv- मंहगा पड़ सकता है गुरुवार को किया ये काम

Edited By Jyoti,Updated: 18 Jul, 2018 10:53 AM

never do these work on thursday

हिंदू धर्म में गुरुवार यानि भगवान बृहस्पति देव और जगत के पालन हार श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। इनकी कृपा से धन-समृद्धि, पुत्र और शिक्षा की प्राप्ति होती है। पीला रंग और पीली वस्तुएं इनको बहुत प्रिय हैं। इनकी पूजा केले के वृक्ष के रुप में की...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari
हिंदू धर्म में गुरुवार यानि भगवान बृहस्पति देव और जगत के पालन हार श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। इनकी कृपा से धन-समृद्धि, पुत्र और शिक्षा की प्राप्ति होती है। पीला रंग और पीली वस्तुएं इनको बहुत प्रिय हैं। इनकी पूजा केले के वृक्ष के रुप में की जाती है। बृहस्पतिवार के दिन इनका उपवास रखने अौर पीले वस्त्र पहनकर, केले के वृक्ष को पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करके पूजन करना चाहिए। किंतु जो लोग एेसा नहीं कर सकते वह अगर कुछ विशेष नियमों का पालन करें तो भगवान की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। 

PunjabKesari
बृहस्पतिवार को खास करके स्त्रियों को बाल नहीं धोने चाहिए और न ही काटने चाहिए। माना जाता है कि कुंडली में बृहस्पति पति और सौभाग्य का कारक होता है और साथ ही संतान का भी कारक होता है। सिर धोने से संतान और वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। इसलिए यह कार्य इस दिन नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

गुरुवार के दिन किसी को भी नाखून नहीं काटने चाहिए और साथ ही पुरुषों को इस दिन दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार गुरु को जीव ग्रह कहा गया है। जीव का अर्थ यानि जीवन और लंबी आयु से है। यदि कोई इस कार्य को बृहस्पतिवार के दिन करता है तो उसका गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है। जिससे उस इंसान की आयु कम होती है।

इस दिन घर पर कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। एेसा करने से बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी आती है, जिससे व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari
अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत हो तो जीवन में सफलता और उन्नति के रास्ते आसानी से खुल जाते हैं। लेकिन यहीं ग्रह अगर कमजोर हो तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो इस दिन नहाते समय साबुन का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। 

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन एक-साथ में किया जाए तो दोगुना फल प्राप्त होता है। अगर पति-पत्नी साथ में पूजा करें तो उनके शादीशुदा जीवन में भी खुशहाली आती हैं। 

PunjabKesari

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!