Edited By Lata,Updated: 18 Jul, 2019 05:10 PM
सावन का पवित्र महीना जोकि भगवान शिव का पसंदीदा माह माना जाता है। इन दिनों भोलेनाथ की पूजा की जाती हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सावन का पवित्र महीना जोकि भगवान शिव का पसंदीदा माह माना जाता है। इन दिनों भोलेनाथ की पूजा की जाती हैं। जो लोग शिव पूजन करते हैं, उनके पुण्यों में वृद्धि होती है। वहीं हमें सावन के महीने में कुछ ऐसे काम बताए हैं जिन्हें करने की मनाही बताई गई है। जानिए उन कामों के बारे में जो सावन के दौरान किसी भी इंसान को नहीं करने चाहिए।
अपमान
कभी भी बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता, मित्र और ज्ञानी लोगों का अपमान न करें। ये सभी लोग हर स्थिति में सम्मानीय हैं, हमेशा इनका सम्मान करें।
बुरे विचार
अगर आप भोलेनाथ की कृपा को पाना चाहते हैं तो बुरे विचारों से हमेशा बचना चाहिए। बुरे विचार जैसे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए योजना बनाना, अधार्मिक काम करने के लिए सोचना, स्त्रियों के लिए गलत सोचना आदि।
क्रोध
क्रोध से मन की एकाग्रता और सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। इस आवेश में लिए गए फैसले भी अधिकतर नुकसानदायक ही होते हैं। क्रोध से मन अशांत हो जाता है और ऐसे में पूजा नहीं की जा सकती है।
पति-पत्नी में लड़ाई
जिन घरों में क्लेश होता है, अशांति रहती है, वहां देवी-देवता निवास नहीं करते हैं। घर में प्रेम बनाए रखें और एक-दूसरे की गलतियों को भूलकर आगे बढ़ें। घर में शांति रहेगी तो जीवन भी सुखद बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रसन्न मन से पूजा करेंगे तो मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी हो सकती हैं।
सुबह देर तक सोना
पूजा के लिए सुबह-सुबह का समय सबसे अच्छा रहता है, इसीलिए सुबह बिस्तर जल्दी छोड़ देना चाहिए। अगर देर तक सोते रहेंगे तो इससे आलस्य बढ़ेगा। सुबह जल्दी उठने से वातावरण से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सुबह के समय मन शांत रहता है और इस वजह से पूजा पूरी एकाग्रता से हो पाती है। एकाग्रता से की गई पूजा बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान करती है।