अगर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो भूलकर भी सावन में न पहनें इस रंग के कपड़े

Edited By Lata,Updated: 02 Aug, 2019 01:19 PM

never fear these color in sawan month

हिंदू धर्म में सावन का महीना महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ये माह भोलेनाथ का प्रिय मास है और जिसकी शुरुआत आज यानि 17 जुलाई से हो चुकी है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में सावन का महीना महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ये माह भोलेनाथ का प्रिय मास है और जिसकी शुरुआत आज यानि 17 जुलाई से हो चुकी है। कहा जाता है कि अगर कोई भक्त इस दौरान भोलेनाथ को अपनी पूजा से खुश कर दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर पूजा में किसी तरह की भूल हो जाए तो भगवान अपने भक्त से रुष्ट हो जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को सावन में हर एक चीज़ का ख्याल रखना चाहिए। यहां तक कि इस दौरान पहने जाने वाले कपड़ों का भी ख्याल रखा जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
सावन में कई तरह की चीजों को खाने पीने की मनाही होती है। इसी के साथ कपड़ों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। हिंदू धर्म के अनुसार पूजा करने के कई नियम होते हैं। कहते हैं नियम अनुसार पूजा करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है तो वहीं ऐसा न करने पर गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 

न पहनें काला रंग
शिव पूजा में वैसे तो आप किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन एक रंग को पहनना वर्जित माना गया है और वह हैं काला रंग। शिव पूजा में काले रंग के कपड़ों को पहनना बहुत अशुभ माना जाता है। काले रंग के बारे में बताया जाता है कि शिव जी की आराधना करते समय कभी इस रंग को न पहनें। 
PunjabKesari, kundli tv
लाल रंग
आपने सबने सुना होगा कि शादीशुदा महिलाओं को लाल रंग का जोड़ा पहनकर पूजा में बैठना चाहिए। क्योंकि लाल रंग खुशियों और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
PunjabKesari, kundli tv
हरा रंग
लाल रंग की तरह हरे रंग का भी बहुत महत्व होता है। सावन के पावन महीने में औरतें हरे व लाल रंग की चुड़ियां पहनती हैं। माना जाता है कि सावन में हरी व लाल रंग की चुड़ियां पहनने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है और पति की आयु लंबी होती है। कहते हैं कि भगवान शिव एक योगी थे और उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच ध्यान में बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए महिलाएं सावन के महीने में हरा रंग पहनती हैं।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!