Kundli Tv- इस दिन नहीं होता नमक का इस्तेमाल I

Edited By Lata,Updated: 25 Nov, 2018 10:46 AM

never use salt on this day

रविवार दिनांक 25.11.18 को मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया है, जिसमें नमक का दान व उपयोग वर्जित है। आज मंगल का नक्षत्र मृगशिरा है जिसके देवता देव सोम हैं। इसमें खैर के पेड़ का पूजन व कत्थे को चढ़ाना श्रेष्ठ होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)
रविवार दिनांक 25.11.18 को मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया है, जिसमें नमक का दान व उपयोग वर्जित है। आज मंगल का नक्षत्र मृगशिरा है जिसके देवता देव सोम हैं। इसमें खैर के पेड़ का पूजन व कत्थे को चढ़ाना श्रेष्ठ होता है। ऐसे योग में कुबेर पूजन किया जाएगा। महर्षि विश्रवा व देवी इलविला के पुत्र कुबेर की सौतेली मां कैकसी ने रावण, कुम्भकर्ण, विभीषण व शूर्पणखा को जन्म दिया था। ब्रह्मदेव ने कुबेर को समस्त सम्पत्ति का अधिपति बनाया था। ये उत्तर दिशा के लोकपाल हैं। कैलाश के समीप अलकापुरी इनका निवास है। श्वेतवर्ण, तुन्दिल, अष्टदन्त व तीन पैरों वाले, गदाधारी कुबेर की सेवा निरन्तर यक्ष करते हैं। इन्हें प्लूटो के नाम से जाना जाता हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को नव निधि (खजाना) प्राप्त होता है। महादेव के सखा कुबेर को हर यज्ञ के अंत पुष्पांजलि दी जाती है। इनके पूजन से धन, सौभाग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर दिशा में लाल कपड़े पर पीतल के कलश में जल, सिक्के, सुपारी, रोली, चंदन भरकर स्थापित करें, पास में ही कुबेर यंत्र स्थापित करें। तांबे के दीए में शुद्ध घी का दीप जलाएं, चंदन गूगल अग्गर से धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं। लाल चंदन चढ़ाएं। गुड़ का भोग लगाएं तथा चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद गुड़ को जल प्रवाह करें।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन मुहूर्त: दिन 13:38 से दिन 15:05 तक।

कुबेर पूजन मंत्र: ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधि-पतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
PunjabKesari
स्पेशल टोटके: 
निर्धनता से मुक्ति के लिए: कुबेर यंत्र पर गन्ने का टुकड़ा चढ़ाएं।

सौभाग्य के लिए: कुबेर यंत्र पर चढ़ी रोली से घर की पूर्व दिशा की दीवार पर "ह्रीं" लिखें।
PunjabKesari
स्थिर धन प्राप्ति के लिए: घर की उत्तर दिशा में जल भरे कलश में मोतीशंख डालकर स्थापित करें। 

गुडलक के लिए: कुबेर पर चढ़े मोतीशंख संभालकर रखें। 

विवाद टालने के लिए: कुबेर यंत्र पर चढ़े अंजीर किसी बच्चे को दान करें।  

नुकसान से बचने के लिए: कुबेर कलश पर लाल फूल चढ़ाएं। 
PunjabKesari
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: कुबेर यंत्र पर चढ़ी रोली से नोटबुक पर "श्रीं" लिखें। 

बिज़नेस में सक्सेस के लिए: कुबेर कलश पर चढ़ी कौड़ी गल्ले में रखें। 
PunjabKesari
फैमिली हैप्पीनेस के लिए: रुद्राक्ष की माला से ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:' मंत्र का जाप करें। 

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: कुबेर पर चढ़ी मौली लेफ्ट हैंड की कलाई पर बांधें।
PunjabKesari
मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति कुबेर यंत्र पर जलेबी चढ़ाकर बच्चों में बाटें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
क्या आपको भी है digestion की समस्या तो ये टोटका बस बना है आपके लिए (video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!