रहस्यों से भरा है वृंदावन का ये स्थान

Edited By Lata,Updated: 28 Nov, 2019 02:09 PM

nidhivan in vrindavan

हमारे देश में ऐसे कई धार्मिक स्थल है, जिनका अपने आप में एक अलग ही महत्व होता है। आज के समय में आप लोगों ने ऐसे बहुत से मंदिरों के बारे में सुना होगा,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
​​​​​​हमारे देश में ऐसे कई धार्मिक स्थल है, जिनका अपने आप में एक अलग ही महत्व होता है। आज के समय में आप लोगों ने ऐसे बहुत से मंदिरों के बारे में सुना होगा, जहां मूर्तियां आकार बदलती है या फिर रंग बदलती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे धार्मिक स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप शाम के बाद कोई नहीं जा सकता है। जी हां, सूरज ढलने पर वह स्थान बंद कर दिया जाता है। वहां इंसान तो क्या संध्या के बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता है और अगर कोई अंजाने में वहां रह जाए तो वह पागल या फिर मर जाता है। चलिए जानते हैं उस अनोखे धाम के बारे में। 
PunjabKesari, kundli tv, nidhivan in vrindavan
भारत में कई ऐसी जगह हैं जो अपने आप में ही रहस्यमयी है। ऐसी ही एक जगह है वृंदावन में स्थित निधिवन। एक ऐसी जगह जिसका इतिहास बेहद दिलचस्प है। अगर आप कभी वृंदावन गए होगें तो इसके बारे में जरूर सुना होगा। निधिवन के बारे में मान्यता है की यहां आज भी हर रात कृष्ण गोपियों संग रास रचाते है। इसलिए यहां शाम के समय सूरज असत होने के बाद कोई नहीं ठहर सकता, यहां तक कि कोई पशु-पक्षी भी नहीं।  

मान्यता है कि शाम की आरती के बाद इस मंदिर के सारे कपाट बंद कर दिए जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद यहां आना-जाना मना होता है। मंदिर के पूजारी भी यहां नहीं रूकते। शाम के बाद इंसान तो क्या पक्षी भी यहां पर नहीं फड़कते। मंदिर के आस-पास जिन घरों के खिड़कियां दरवाजे निधिवन की तरफ है वो भी शाम के समय बंद कर दिए जाते हैं और कोई भी घर की छत पर भी नहीं चढ़ता। गलती से भी लोग इस तरफ नहीं देखते क्योंकि माना जाता हैं जिस किसी ने भी इस तरफ देखना चाहा तो वो या अंधा हो जाता है या उसके साथ कुछ बुरा हो जाता है।
PunjabKesari, kundli tv, nidhivan in vrindavan
लोकमान्यता के अनुसार रात को यहां पायल के घुंघरू की आवाजें भी सुनाई देती हैं। निधिवन में 16000 पेड़ हैं, जिन्हें कृष्ण की गोपियां माना जाता है। कहा जाता है कि जब कान्हा राधा संग रास रचाते हैं तो ये पेड़ गोपियों का रूप धारण कर लेते हैं और फिर श्री कृष्ण के साथ रास लीला करती हैं। सुबह होते ही गोपियां दोबारा पेड़ के रूप में वापिस आ जाती हैं। इन पेड़ों की अजीब बात यह है कि जहां आमतौर पर पेड़ उपर की और बढ़ते हैं वहीं यहां स्थित पेड़ों की टहनियां नीचे की ओर झुकी हुई है। कहा जाता है कि ये नीचे झुक कर ब्रज भूमि को नमन करती हैं और इसी में समा जाना चाहती है।   
PunjabKesari, kundli tv, nidhivan in vrindavan
निधिवन के अंदर ही एक रंगमहल है, पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पर रोज़ रात को राधा-कृष्ण आते हैं। रंग महल में भगवान के लिए बिस्तर सजाया जाता है। पलंग के साथ पानी का लोटा और पान रखा जाता है। राधा रानी के लिए श्रृंगार का सामान रखा जाता है। महल में दातुन, प्रसाद रखा जाता है। कहते हैं कि जब सुबह मंदिर के कपाट खोले जाते हैं तो देखा जाता है कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा है। बंद डब्बे में प्रसाद का खाया हुआ मिलता है। ये सब देख सभी हैरान रह जाते हैं और भक्तों के लिए ये किसी करिश्में से कम नहीं होता है। भक्तों की मानें तो भगवान आज भी यहां मौजुद हैं और रोज रात यहां आते हैं। जो लोग इस बात को अंधविश्वास मानते हैं और जिन लोगों ने छुपकर निधिवन का सच जानने व रास देखना चाहा है तो वो इंसान पागल हो जाता है, कोई अंधा गूंगा बन जाता है तो कईं लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!