भगवान द्वारा बनाई गई हर एक चीज़ होती है उपयोगी

Edited By Lata,Updated: 26 Jan, 2021 01:56 PM

niti shastra

बहुत समय पहले की बात है, एक राजा था। एक दिन उसने सोचा, क्यों न ऐसे जीव-जंतुओं की

बहुत समय पहले की बात है, एक राजा था। एक दिन उसने सोचा, क्यों न ऐसे जीव-जंतुओं की खोज की जाए जिनकी इस संसार में कोई उपयोगिता ही न हो। उसने अपने दरबारियों से इस बारे में विचार-विमर्श किया। उसने सभी दरबारियों और सैनिकों को इस काम में लगा दिया।
PunjabKesari
बहुत दिनों तक खोजने के बाद पता चला कि संसार में जंगली मक्खी और मकड़ी बिल्कुल बेकार हैं। उसने उन्हें खत्म करने का आदेश दिया। कुछ दिनों बाद राजा के राज्य पर किसी अन्य राजा ने आक्रमण कर दिया। राजा अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकला। वह थककर एक जंगल में पेड़ के नीचे सो गया। तभी जंगली मक्खी ने उसको काटा तो राजा की नींद खुल गई। उसे लगा खुले में सोने से शत्रु उसको मार देंगे तब वह एक गुफा में जाकर सो गया।
PunjabKesari
राजा जैसे ही गुफा में गया, वैसे ही मकडिय़ों के एक झुंड ने गुफा का मुंह जाले से बंद कर दिया। शत्रु के सैनिक राजा को खोजते हुए वहां आए और गुफा में मकड़ी का जाला देखकर सोचा कि शायद यहां कोई नहीं है। यदि होता तो यह जाला टूटा हुआ होता, वे वापस चले गए। राजा गुफा के अंदर से यह बात सुन रहा था। तब उसे जंगली मक्खी और मकड़ी की उपयोगिता के बारे में पता चला। इस तरह उस राजा ने फिर कभी भी इस तरह की अजीब घोषणाएं नहीं कीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!