Kundli Tv- ये तीन दान पहुंचाएंगे बैकुण्ठ धाम

Edited By Jyoti,Updated: 30 Aug, 2018 12:34 PM

no donation more than these three

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू ही नहीं दान-पुण्य करना हर धर्म में ज़रूरी माना गया है। माना जाता है कि अगर कोई इंसान पाप भी करता है और साथ ही पुण्य भी करता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हिंदू धर्म में दान-पुण्य का बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू ही नहीं दान-पुण्य करना हर धर्म में ज़रूरी माना गया है। माना जाता है कि अगर कोई इंसान पाप भी करता है और साथ ही पुण्य भी करता है तो उसे उसके बुरे कर्मों की सजा मिलती तो है लेकिन जो मिलनी होती है दान-पुण्य करने से वो थो़ड़ी कम हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि हर मनुष्य को दान करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे हिंदू धर्म के तीन महादान, जिनका वर्णन बृहस्पति देवता ने खुद बृहस्पति स्मृति में किया गया है। इसमें उन्होंने 3 ऐसे दानों के बारे में बताया है, जिन्हें महादान कहा जाता है। इतना ही नहीं इन 3 चीजों का दान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे अपने सभी कामों में सफलता ज़रूर मिलती है।
PunjabKesari
श्लोक
त्रीणयाहूरतिदानानि गावः पृथ्वी सरस्वती
तारयन्ति हि दातारं सर्वपापादसंशयम
PunjabKesari
गाय दान

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि जो भी इंसान गाय का दान करता है उसे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि इससे जाने-अनजाने में किेए गए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari
विद्या दान
हम में से बहुत से एेसे लोग होते हैं, जो दान करने में सक्षम होते हैं। एेसे में किसी गरीब को विद्या का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। लोगों को ज्ञान, धर्म और विद्या की बातें बताने से मनुष्य पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
PunjabKesari
भूमि दान
अगर कोई व्यक्ति किसी जरूरतमंद या मंदिर या किसी पवित्र काम के लिए भूमि का दान करता है ये काफी शुभ फल प्रदान करता है। भूमि दान करने वाले व्यक्ति के परिवार में किसी को भी रहने की जगह संबंधी परेशानी नहीं होती।
सोलह श्रृंगार का भोलेनाथ से क्या है Connection (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!