Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Nov, 2021 08:58 AM
जिस तरह ब्रह्मांड में स्थित ग्रह-नक्षत्रों का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है, उसी तरह हमारे भाग्यांक का हमारे जीवन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें क्या कहता है भाग्यांक 3
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Numerology predictions for number 3: जिस तरह ब्रह्मांड में स्थित ग्रह-नक्षत्रों का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है, उसी तरह हमारे भाग्यांक का हमारे जीवन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें क्या कहता है भाग्यांक 3
ये व्यक्ति बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और आसमान को भी बांध लेने का हौसला अपने मन में रखते हैं परंतु परिस्थितियां कुछ ऐसी बन जाती हैं कि ये चाहते हुए भी ऊंचे नहीं उठ पाते हैं। अत्यधिक श्रम और न्यूनतम उपलब्धि इनके जीवन में बनी रहती है। संकट और विरोधी वातावरण के बीच भी ये रास्ता निकालने में सक्षम होते हैं। इन्हें ऐसा कोई काम नहीं पसंद जो ठंडा हो या बिना उफान का हो। शांत रूप से बैठना इन्हें पसंद नहीं। इन्हें काम चाहिए, श्रम चाहिए और संघर्षमयी ऐसी उपलब्धि चाहिए जो इनके जीवन को उन्नत कर सकें।
आर्थिक क्षेत्र में ये शनै-शनै: उन्नति करते हैं परंतु जितनी करते हैं वह ठोस होती है। जो धन संग्रहित करते हैं, वह आकस्मिक रूप से किसी कार्य के आ जाने से व्यय हो जाता है। इनकी निरीक्षण पर्यवेक्षण की शक्ति प्रबल होती है। अधिक से अधिक देखने समझने की भावना इनमें रहती है। कपड़े की दुकान, होजरी, तैयार माल, एजेंसी रुपयों का लेन-देन का व्यापार, कमीशन आदि कार्यों में ये पूर्णत: सफल होते देखे गए हैं।
शुभ वार : भाग्यांक तीन के लिए शुभ वार मंगलवार और शुक्रवार हैं।
शुभ मास : इनके लिए शुभ मास मार्च, मई, जून, जुलाई, सितम्बर तथा दिसम्बर हैं।
शुभ तारीखें : इनके लिए 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तिथियां शुभ हैं।