Edited By Jyoti,Updated: 06 Sep, 2019 09:04 AM
क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज मंदिर को और विकसित कर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आश्वासन प्रांत के मुख्यमंत्री जान कमाल खान ने श्री हिंगलाज माता मंदिर समिति से संबद्ध एक...
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज मंदिर को और विकसित कर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आश्वासन प्रांत के मुख्यमंत्री जान कमाल खान ने श्री हिंगलाज माता मंदिर समिति से संबद्ध एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं पर बात की। इस पर भी बात हुई कि अप्रैल के महीने में यहां हजारों श्रद्धालु आएंगे जिसके मद्देनजर सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान में ही ङ्क्षहगलाज माता मंदिर स्थित है जहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। यह बलूचिस्तान के लासबेला जिले में मकरान में स्थित है। इसे देवी सती के कई शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।