जानिए, घर में तोता रखना होता है शुभ या अशुभ

Edited By Lata,Updated: 08 Jan, 2021 05:13 PM

parrot vastu

ऐसा अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें जानवरों से बेहद लगाव होता है

ऐसा अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें जानवरों से बेहद लगाव होता है और लोग इन्हें घर में पालने से भी नहीं कतराते हैं। ज्यादातार लोगों ने अपने घरों में घरों में कुत्ता या बिल्ली ही पालतू रखें होते हैं। लेकिन आज के समय में लोगों को पक्षी पालते भी देखा जा सकता है। तो वहीं कई लोग तोता भी पालने में विश्वास रखते हैं। आज हम आपके इसी के बारे में एक जानकारी देने जा रहे हैं कि। वास्तु के हिसाब से किस दिशा में तोता पालना चाहिए। तोते का महत्व पुराने समय से ही अनेक सभ्यताओं में पाया जाता है । कुछ सभ्यताओं के अनुसार तोते को सौभाग्य, वफादारी और प्रेम का प्रतिक माना जाता है तो कुछ में तोते का दिखना लम्बी आयु का प्रतीक होता है। 
PunjabKesari
कई व्यापारी अपने व्यापार की शुरुआत में तोते को शुभता के प्रतिक चिह्न के रूप में प्रयोग करते हैं।  कुछ व्यापारी तो अपने ऑफिस में सदा तोते का चित्र लगा कर रखते है ताकि उनके व्यापार में निरंतर उन्नति होती रहे और वो सफलता की तरफ अग्रसर रहे। ऐसी धारणा है कि ऑफिस में तोते की तस्वीर लगाए जाने पर व्यापारी को व्यापार में प्रगति के नये-नये आईडिया आते रहते हैं। व्यापारियों को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखने के लिए उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगानी चाहिए।
PunjabKesari
तोते का बुध ग्रह के साथ भी संबंध है और बुध ग्रह बिजनेस का प्रतीक भी है, हमारी वाणी का प्रतीक भी है,  हमारे विवेक का प्रतीक भी है और हमारी संवाद शैली का प्रतीक भी है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह नीच का हो या अशुभ स्थिति में हो उन्हें अपने घर में या तो तोता पालना चाहिए या फिर तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। हरा रंग और हरे रंग का पक्षी यानी तोता बुध का प्रिय होता है।
PunjabKesari
वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रूचि बढ़ती है साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!