मार्केट से मिटेगी मंदी और नशा मुक्ति का होगा आगाज, उदय होंगे नवग्रहों के राजकुमार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Feb, 2019 11:47 AM

prince of navigraha will rise

नवग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के अधिपति बुध ग्रह साल 2019 के 365 दिनों में से 187 दिन तक अस्त रहेंगे। बुध ग्रह रविवार ता॰ 06.01.19 को सुबह 10:03 से अस्त हो गए थे और 43 दिन के अंतराल के बाद बुध रविवार ता॰ 17.02.19 को शाम 15:23 बजे उदय होने जा रहे...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
नवग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के अधिपति बुध ग्रह साल 2019 के 365 दिनों में से 187 दिन तक अस्त रहेंगे। बुध ग्रह रविवार ता॰ 06.01.19 को सुबह 10:03 से अस्त हो गए थे और 43 दिन के अंतराल के बाद बुध रविवार ता॰ 17.02.19 को शाम 15:23 बजे उदय होने जा रहे हैं। इसके बाद फिर बुध शुक्रवार 08.03.19 को शाम 16:39 बजे फिर से अस्त हो जाएंगे। बुध वर्तमान में शनि की राशि कुंभ में और राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर रहे हैं। अस्त बुध व्यक्ति की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। जब बुध अस्त होकर राहु से संबंध बनाता है तब युवाओं का दिमाग भ्रमित करके नशे का शिकार बनाकर गलत धंधे करवाता है। व्यक्ति की सामाजिक छवि खराब करके उसकी बदनामी करता है। बुध ग्रह सर्विस, प्रॉफेश्न, इकोनॉमिक्स व फाइनेंस पर अपना स्वामित्व रखता है ऐसे में सर्विस व प्रॉफेश्न के लिए संकट पैदा हो गए हैं और पूरे विश्व में इकोनॉमिकल व फाइनेंशियल मंदी का दौर है। बुध का उदय मार्केट से मंदी मिटाएगा और नशा मुक्ति का आगाज भी करवाएगा।
PunjabKesari, Budh planet, Mercury Planet, बुध ग्रह, बुध देव
राशि अनुसार जानते हैं अस्त बुध के उदय होने से क्या होगा आपके साथ और क्या होंगे इसके खास उपाय-
मेष: बुध के उदय होने से शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ, आय में बढ़ोतरी और आत्मविश्वास बढ़ने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत अच्छा संकेत है। ननिहाल से आर्थिक लाभ के योग हैं।

उपाय: बहन या साली को ग्रीन कलर का कपड़ा गिफ्ट करें। 

वृष: बुध का उदय होना बेहद शुभ रहेगा। नई व्यावसायिक परियोजना की शुरुआत कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवारिक एकता बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधा की लालसा बढ़ेगी। ऑफ़िस में नई पहचान बनेगी।

उपाय: कन्याओं को खीर खिलाएं।
PunjabKesari, Budh planet, Mercury Planet, बुध ग्रह
मिथुन: बुध का उदय आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। व्यक्तिगत जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। क्रोध नियंत्रित कर परिस्थिति अनुसार निर्णय लें।

उपाय: गाय को हरी पालक खिलाएं। 
PunjabKesari, गाय, Cowकर्क: बुध का उदय सामान्य रहेगा। भाई बहनों से संबन्धों में कटुता आएगी। भाषा पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी से भी अभद्रता से पेश न आएं, अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। 

उपाय: बहन या साली को ग्रीन बैंगल्स गिफ्ट करें। 

सिंह: बुध का उदय मैरीड लाइफ को बेहतर बनाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रोफेशनल लाइफ भी शुभ फलदायी रहेगी। पार्टनरशिप के लिए समय बेहद अच्छा और लाभकारी है। करियर में भी तरक्की होगी।

उपाय: गमले में तुलसी का पौधा हनुमान मंदिर में लगाएं।

PunjabKesari, Tulsi, Tulsi Image, तुलसी
कन्या: बुध के उदय होने से सेहत प्रभावित होगी। कड़वी वाणी के कारण बेवजह के विवाद पैदा करने से बचें। आपके अंदर नई सोच विकसित होगी। प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति होगी। किसी लंबी बिज़नेस ट्रैवल के योग हैं।

उपाय: भगवान गणेश पर दूर्वा चढ़ाएं।

तुला: बुध का उदय आय वृद्धि व खुशहाली लाएगा। परिजनों के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त स्टूडेंट्स के लिए बेहद अनुकूल समय है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। फाइनेंस सेक्टर में सफलता मिलेगी।

उपाय: काली गाय को हरी घास खिलाएं।

वृश्चिक: बुध का उदय शुभ नहीं देगा। घर-परिवार में विवाद हो सकते हैं। माता-पिता की तबियत बिगड़ सकती है। घर की सुंदरता पर काफी पैसे खर्च कर सकते हैं। कार्य स्थल पर तरक्की होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: हर बुधवार शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।

धनु: बुध का उदय आपका कॉन्फ़िडेंस बढ़ाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप चुनौतियों का डट कर सामना करेंगे। भाई-बहन आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। जीवन साथी धन की बचत करेगा। बेवजह बोलने से परहेज करें। 

उपायः किन्नर को मीठा पान खिलाएं। 
PunjabKesari, Paan, पान,Paan image
मकर: बुध का उदय अत्यंत लाभकारी रहेगा। आशा से अधिक लाभ खुशियां बढ़ाएगा। कानूनी लड़ाई में जीत मिलेगी। आध्यात्मिक क़ामों में रुचि बढ़ेगी। नाना-नानी से लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।

उपाय: 2 बुधवार दुर्गा मंदिर में मिट्टी का बर्तन दान करें।

कुंभ: बुध का उदय बुद्धि बल बढ़ाएगा। आपकी हाज़िर जवाबी की लोग तारीफ करेंगे। चतुराई भरे फैसलों से सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सरप्राइज मिलने के योग हैं। लवमेट से रिश्ते सुधरेंगे। बच्चों को पूरा सपोर्ट मिलेगा।

उपायः हर बुधवार तुलसी पर घी का चौमुखी दीपक करें।

मीन: बुध का उदय शुभ नहीं रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट की हेल्थ बिगड़ सकती है उन पर ध्यान दें। अदालती पचड़े व पुराने कानूनी विवाद से बाहर निकलने के योग हैं। खर्चे में बढ़ोतरी होगी।

उपाय: पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करें।
PunjabKesari, Brown Duck, Duck Eating Grains
पं कमल नंदलाल
kamal.nandlal@gmail.com
ज्योतिष के अनुसार इन जगहों पर मनाएं honeymoon, married life में कभी नहीं आएगी परेशानी (VIDEO)

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!