Edited By Lata,Updated: 14 Feb, 2019 04:21 PM
महाभारत में महात्मा विदुर एक बहुत ही बड़े महान नीतिकार के रूप में सामने आए। उन्होंने महाभारत में ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया है
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत में महात्मा विदुर एक बहुत ही बड़े महान नीतिकार के रूप में सामने आए। उन्होंने महाभारत में ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया है जिसे अगर व्यक्ति अपने जीवन में अपना ले तो उसका हर काम सफल हो जाए। ऐसा माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति उनको अपना ले तो पैसों से जुड़ी भी हर समस्या का हल हो आसानी से निकाला जा सकता है। विदुर ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी भी बातें बताई हैं जोकि व्यक्ति को सफलता की राह पर ले जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन नीतियों के बारे में-
श्लोकः
अतिक्लेशेन येर्था: स्युर्धर्मस्यातिक्रमेण वा ।
अरेर्वा प्रणिपातेन मा स्म तेष मन: कृथा: ।।
अर्थः इसमें बताया है कि जो पैसा बहुत ज्यादा क्लेश के बाद या धर्म का उल्लंघन करने, शत्रु के सामने सिर झुकाने से मिलता हो तो ऐसे धन की चाह कभी नहीं रखनी चाहिए। इस तरह पाया गया धन दरिद्रता का कारण बनता है।
श्लोकः
निश्चित्य य: प्रक्रमते नान्वर्तसति कर्मण: ।
अवन्धकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते ।।
अर्थः कोई भी काम शुरु करने से पहले उसके फायदे, नुकसान, समय, स्थिति, रुचि, आवश्यकता, परेशानियां के बारे में न सोचते हुए काम को शुरु करना चाहिए और उसे अंत तक ले जाना चाहिए।
श्लोकः
असंविभागी दुष्टात्मा कृतघ्नो निरपत्रप: ।
ताद्ड् नराधिपो लोके वर्जनीयो नराधिप ।।
अर्थः अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के धन पर आश्रित हो और वे उसे बिना बांटे ही सारा धन खर्च कर दे तो ऐसा व्यक्ति दुष्ट माना जाता है। जिसका परिणाम उसे एक न एक दिन भुगतना पड़ता है।
श्लोकः
अनृते च समुत्कर्षो राजगामि च पैशुनम् ।
गुरोच्शालीकनिर्बन्ध: समानि ब्रह्माहत्यया ।।
अर्थः जो लोग झूठ का साथ देकर उन्नति करे, दूसरों की बिना वजह चुगली करे और अपने गुरु से भी झूठ बोले ये तीनों काम ब्रह्महत्या के समान माने गए हैं।
अपने lover से मिलने से पहले राशिनुसार चुनें lipstick का color (VIDEO)