Raksha Bandhan 2019: भाई को उसकी राशि अनुसार बांधें Lucky Colour की राखी

Edited By Lata,Updated: 08 Aug, 2019 04:04 PM

raksha bandhan 2019

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक होता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक होता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है। ऐसे में अगर हर बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी बांधेगी तो जीवन में उसे हर काम में तरक्की मिलेगी और सफलता उसके कदम चूमेगी। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार किस रंग की राखी बांधनी चाहिए।
PunjabKesari, रक्षा बंधन 2019 इमेज, Raksha Bandhan 2019 image
मेष 
इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग लाल और पीला होता है। बहनों को लाल या पीले रंग का धागा भाई की कलाई में बांधनी चाहिए। इससे उनके जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष 
इनका लकी कलर सफेद और नीला होता है। भाइयों को इन रंगों की ही राखियां बांधें। ऐसा करने से उनके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

मिथुन 
इन लोगों के लिए हरा और सफेद रंग भाग्यशाली होता है। इनके लिए हरे रंग की राखी अच्छी रहेगी। यह उनके लिए सफलता लाएगा।

कर्क 
इन जातकों का लकी कलर पीला, हरा और सफेद होता है। रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों को इस रंग के धागे या राखी बांधनी चाहिए। इससे जीवन में सुख प्राप्त होगा।
PunjabKesari, रक्षा बंधन 2019 इमेज, Raksha Bandhan 2019 image
सिंह 
इनका शुभ रंग गुलाबी, हरा और पीला है। ये रंग इन राशि वालों के उग्र स्वभाव को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में बहनों को इन रंगों की राखियां बांधनी चाहिए।

कन्या 
ऐसे जातकों के लिए हरा, पीला और सफेद रंग सर्वोत्म रहता है। रक्षाबंधन पर इन रंगों का धागा बांधना अच्छा रहेगा। हरे रंग की राखी ग्रह दोष को दूर करेगा।

तुला 
सफेद, हरा और नीला रंग इस राशि के लोगों के लिए सही होता है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद और नीले रंग की राखी बहुत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक
लाल, पीला, नीला, गहरा लाल या मैरून रंग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रभावशाली होता है। बहनें इन रंगों की राखियां अपने भाइयों को बांधे तो उत्तम होगा।

धनु 
इन लोगों के लिए हरा, लाल और पीला रंग लकी कलर होता है। इस बार रक्षाबंधन पर इस रंग का धागा या राखी बांधें।

मकर 
इन लोगों को सफेद, लाल और हल्का नीला या आसमानी रंग के राखी बांधा जाए तो उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
PunjabKesari, रक्षा बंधन 2019 इमेज, Raksha Bandhan 2019 image
कुंभ
इन लोगों के लिए सफेद, लाल और नीला रंग शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे जातकों को इन रंगों के धागे बांधें।

मीन 
पीला, सफेद और हरा मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार लाता है, उनके लिए शुभ होता है। बहनें उनको इन रंगों का धागा बांध सकती हैं।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!