जैन धर्म से लेकर बौद्ध धर्म तक से जुड़ा है अयोध्या का इतिहास

Edited By Jyoti,Updated: 03 Aug, 2020 05:31 PM

ram mandir in ayodhya bhoomi poojan

एक तरफ़ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन की तैयारियां ज़ोरों-शोरों पर चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पूरा देश इस दिन के इंतज़ार में है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
एक तरफ़ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन की तैयारियां ज़ोरों-शोरों पर चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पूरा देश इस दिन के इंतज़ार में है। बता दें 5 अगस्त तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकेंड पर राम मंदिर की नींव रखी जाएगी और भूमि पूजन संपन्न किया जाएगा। जब भी अयोध्या मंदिर या अयोध्या की बात होती है तो ये कहा जाता है कि इसका हिंदू धर्म में अधित महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं न केवल हिंदू धर्म में बल्कि अयोधया का महत्व जैन, बौद्ध, सिख आदि में भी है। जी हां, इससे जुड़ी ऐसी कई मान्यताएं हैं जो इस बार का परिणाम देती हैं। तो चलिए जानते हैं अयोध्या से जुड़ी कुछ मान्यताएं- 
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो श्री राम की नगरी अयोध्या का जुड़ाव कई धर्मों से रहा है। बताया जाता है सनातन संस्कृति के अलावा यहां जैन, बौद्ध, सिख और सूफी परंपराएं तक की जड़ें व्याप्त हैं। इतिहास के पन्नों में दृष्टि डाली जाए तो अयोध्या हमेशा से कला, पुराण, जैन, गीत-संगीत सभी का केंद्र रहा है। 
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
अयोध्या में की थी भगवान बुद्ध ने तपस्या 
अयोध्या की प्रचलित मान्यताओं की मानें तो कहा जाता है 600 ईसा पूर्व में राजा प्रसेनजीत के समय ये श्रावस्ती की राजधानी साकेत थी। गुप्त काल में गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त अपनी राजधानी पाटिलपुत्र से यहां लेकर आए और इसका नाम अयोध्या रखा। जिसके बाद अयोध्या बड़ा व्यापारिक केंद्र बन गया।  इसके अलावा लोक मत है कि थाईलैंड से भी सवा सौ (125) भिक्षुओं का दल भगवान बुद्ध की तपोस्थली को तलाशता हुआ अयोध्या पहुंचा था। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि अयोध्या में आकर भगवान बुद्ध ने तपस्या की थी। गौतम बुद्धठ का रामनगरी अयोध्या से सरोकाम था। ऐसा कहा जाता है कि जिस शाक्य कुल के भगवान बुद्ध राजकुमार थे, उसकी दो राजधानियों में कपिलवस्तु के साथ अयोध्या भी शुमार थी। बौद्धा ग्रंथों में अयोध्या को साकेत के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड 
अयोध्या में सिख धर्म से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, जिनमें से एक के अनुसार यहां प्रथम, नवम व दशम सिख गुरु समय-समय पर अयोध्या आए और नगरी के प्रति आस्था निवेदित की। सिख परम्परा की विरासत गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड एवं गुरुद्वारा गोविंद धाम के रूप में अभी भी यहां जीवंत है। 
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
शीश पैगंबर की मजार
इस्लामिक परंपराओं की मानें तो अयोध्या को मदीनतुल अजोधिया के रूप में भी संबोधित किया जाता है। यहां शीश पैगंबर की मजार, स्वर्गद्वार स्थित सैय्यद इब्राहिम शाह की मजार, शास्त्री नगर स्थित नौगजी पीर की मजार इसकी संस्कृति का अहम हिस्सा है 
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
अयोध्या में जन्मे थे पांच जैन तीर्थंकर 
ऐसा कहा जाता है कि जैन धर्म के 16 तीर्थंकरों में से 5 जैन तीर्थंकर यहां जन्मे थे। यहां इनके मंदिर भी हैं। जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव अयोध्या राजपरिवार के थे।
PunjabKesari, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir, Ram janambhoomi, राम जन्मभूमि, Ram Janmabhoomi, Pm Modi, Bhoomi Pujan Ram Mandir, Ram mandir bhumi pujan date time, Ram mandir bhumi pujan Pm modi
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!