Ramadan 2022: इस माह में एक नेक काम करने के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Apr, 2022 09:07 AM

ramadan

माह-ए-रमजान में इबादत की जाती है। पूरे महीने लोग रोजा रखकर अल्लाह से दुआएं करते हैं। साथ ही मस्जिदों में नमाज-ए-इशा के बाद तरावीह पढ़ते हैं। यह महीना मुस्लिम समाज के लिए बेहद पाक माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ramadan 2022: माह-ए-रमजान में इबादत की जाती है। पूरे महीने लोग रोजा रखकर अल्लाह से दुआएं करते हैं। साथ ही मस्जिदों में नमाज-ए-इशा के बाद तरावीह पढ़ते हैं। यह महीना मुस्लिम समाज के लिए बेहद पाक माना जाता है। 

क्या है पाक महीना रमजान
रमजान में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं, शाम को नमाज के बाद इफ्तार करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक सन् 2 हिजरी में अल्लाह के हुक्म से मुसलमानों पर रोजे जरूरी किए गए। इसी महीने में शब-ए-कदर में अल्लाह ने पवित्र धर्मग्रंथ कुरान को नाजिल किया था। तब से मुस्लिम इस महीने में रोजे रखते आ रहे हैं। कई बार भूल से इंसान कुछ खा जाता है, उससे रोजा नहीं टूटता, लेकिन जैसे ही उसे याद आए तो सब कुछ बंद कर देना चाहिए।  इस माह में एक नेक काम करने के बदले 70 नेकी का सवाब मिलता है। 

रमजान की फजीलतें
गरीबों और जरूरतमंदों को दें जकात 
रमजान के पवित्र महीने में अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत गरीबों और जरूरतमंदों को जकात देने से धन की शुद्धि और वृद्धि होती है और जब हम रोजा रखते हैं तो उसकी भूख व प्यास की शिद्दत से हम अपने गरीब भाई-बहनों की पीड़ा को महसूस कर पाते हैं। 

रोजे का शाब्दिक अर्थ है रुकना 
रोजे को अरबी भाषा में सौम कहते है। इसके मायने है रुकना। सुबह सादिक से लेकर सूरज डूबने तक खाने-पीने से रुकने को सौम कहते है। रमजान के सारे रोजे रखना हर मुसलमान मर्द, औरत, आकिल, बालिग (जिसमें रोजा रखने की ताकत हो) पर फर्ज है। जो शख्स किसी शरई वजह के बिना रोजे नहीं रखेगा, वह सख्त गुनाहगार होगा। इतना ही नहीं रोजा हमारे अंदर यतीमों, मोहताजों, गरीबों, जरूरतमंद लोगों और मुसीबतजदां इंसानों की मदद करने का जज्बा भी पैदा करता है।                                

माह-ए-रमजान का समय
इफ्तार

6.40

सेहरी
4.50

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!