Ramayan: अमृत-कलश की प्राप्ति के लिए अपनाएं ये मार्ग

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2020 08:40 AM

ramayan

अपने दैनिक जीवन में हम कई प्रकार के कार्य करते हैं, जिनमें से कुछ कार्य सार्थक होते हैं और कुछ निरर्थक। किसी भी उद्देश्य के साथ किए गए कार्य को सार्थक कार्य कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी भी ‘सार्थक कार्य’ का समुचित फल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अपने दैनिक जीवन में हम कई प्रकार के कार्य करते हैं, जिनमें से कुछ कार्य सार्थक होते हैं और कुछ निरर्थक। किसी भी उद्देश्य के साथ किए गए कार्य को सार्थक कार्य कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी भी ‘सार्थक कार्य’ का समुचित फल अवश्य मिलता है। जो भी व्यक्ति ईश्वर को समर्पित होकर कर्म करता है, उसका कर्म कभी निष्फल नहीं होता।

PunjabKesari Ramayan

मगर ऐसा प्रत्येक कर्म निष्फल हो जाता है, जिसमें कर्ता को अभिमान का बोध होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब कर्ता के अभिमान का विसर्जन हो जाए तो उसके द्वारा किया गया कर्म सार्थक बन जाता है। वैसे भी कर्म का फल उसी को मिलता है जो निष्ठापूर्वक और निरभिमान होकर कर्म करता है लेकिन जो लोग कर्म के प्रति निष्ठावान नहीं होते और कर्म करने के पूर्व ही फल के प्रति आकांक्षी हो जाते हैं, उनको जीवन में किसी भी फल की प्राप्ति नहीं होती।

यह सोचकर कि कर्म का फल तो मिलना ही है, यदि हम निष्काम कर्म करेंगे तो उसका परिणाम तो मिलेगा ही। दरअसल, फल के रूप में हमें वही प्राप्त होता है, जो कर्म हम करते हैं। दूसरी ओर यदि कोई कर्म न करे और जीवनभर फल की कामना करता रहे तो उसे जीवन में अमृत-कलश की प्राप्ति नहीं हो सकती।

PunjabKesari Ramayan
श्रीरामचरितमानस के एक संदर्भ में लंकापति रावण ने इसी को स्पष्ट करते हुए लक्ष्मण जी के संदर्भ में कहा है कि जो व्यक्ति जमीन पर पड़ा हो और हाथ से आकाश पकड़ना चाहता हो, वह मूर्ख नहीं है तो और क्या है।

दरअसल तुलसीदासजी ने यहां रावण के मुख से एक बहुत बड़े सत्य को उजागर कराया है। मगर ऐसा केवल लक्ष्मण जी के संबंध में ही नहीं कहा जा सकता, यह तो हम सभी पर लागू हो सकता है। हम सभी का जीवन उद्देश्यपूर्ण है। अपने उद्देश्य की प्राप्ति से ही जीवन सार्थक बनता है।

PunjabKesari Ramayan
कर्तव्यहीन व्यक्ति केवल कामना करता हुआ निरुद्देश्य जीवन जीकर चला जाता है। याद रखें कि मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है, जो सोद्देश्य जीवन जी सकता है। इसका कारण यह है कि प्राणी जगत में मनुष्य को ही ईश्वर ने अन्य जंतुओं की तुलना में विवेक प्रदान किया है। इसलिए सोद्देश्य जीवन जिएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!