Rashifal, 26 June 2020: आज इन राशियों की सभी कठिनाइयां होंगी दूर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jun, 2020 09:01 AM

rashifal

आज 26 जून, शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष उदया तिथि पंचमी है। जो सुबह 7.3 तक रहेगी तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। आज भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 26 जून, शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष उदया तिथि पंचमी है। जो सुबह 7.3 तक रहेगी तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। आज भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकय के निमित्त स्कन्द षष्ठी का व्रत किया जायेगा। इस शुभ दिन को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी भी कहा जाता है। आज शिव परिवार का खास पूजन करने का विधान है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari Rashifal

स्कन्द षष्ठी पर करें विशेष पूजन: शिव मंदिर में घी का दीपक और गुगल धूप करें, वस्त्र अर्पित करने के बाद सिंदूर से तिलक करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। पूजा के उपरांत खीर किसी बटुक को खिला दें। थोड़ा सा प्रसाद खुद के लिए रख कर बाकी का सभी परिवार में बांट दें।

PunjabKesari Rashifal

ग्रह-नक्षत्र: रात 1.54 तक सिद्धि योग रहने वाला है। सूर्योदय से आरंभ होकर 11.26 तक कुमार योग रहेगा। दोपहर पूर्व 11.26 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक। आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा की तरफ रहेगा तो इस दिशा की ओर यात्रा टाल देना ही बेहतर रहेगा। 

आज का खास उपाय: आज अपने घर की नॉर्थ ईस्ट में गाय के घी का दीप जलाएं, धन लाभ होगा।

PunjabKesari Rashifal

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!