Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jul, 2019 07:54 AM
आज शनिवार तारीख 20 जुलाई, 2019 श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे और शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। आज श्रावण कृष्ण चतुर्थी तिथि पर गजानन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शनिवार तारीख 20 जुलाई, 2019 श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे और शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। आज श्रावण कृष्ण चतुर्थी तिथि पर गजानन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन गणपती के गजानन स्वरूप की पूजा का विधान है। आज के उपायों से पारिवारिक विपदाएं दूर होंगी, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, लंबित काम पूरे हो जाएंगे और विवादों में जीत मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्वोत्तर
राहुकाल- 09:04 से 10:45
अमृतकाल- 21:45 से 23:45
चंद्रोदय- 21:45 से 22:45
विशेष- श्रावण संकष्टी चतुर्थी
विशेष उपाय: संध्या में गणपती की षोडशोपचार पूजा करें। काले हकीक की माला से विशेष मंत्र: ॐ गजाननाय नमः जपें। गजानन पर 4 नीले कनेर के फूल चढ़ाएं व दूध में काले तिल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें, विवादों से मुक्ति मिलेगी।
आज का ख़ास उपाय: काले तिल मिले दूध में अपनी छाया देखकर गजानन पर चढ़ाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें, लंबित काम पूरे होंगे।
बर्थ डे का खास उपाय: गजानन पर 4 बेल फल चढ़ाएं, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणेश जी पर चढ़े गोलोचन से घर के मेन गेट पर स्वास्तिक बनाएं, पारिवारिक विपदाएं दूर होंगी।