Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Aug, 2019 08:09 AM
आज शुक्रवार तारीख 23 अगस्त, 2019 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र मेष राशि में रहेंगे व कृत्तिका नक्षत्र का योग रहेगा।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज शुक्रवार तारीख 23 अगस्त, 2019 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र मेष राशि में रहेंगे व कृत्तिका नक्षत्र का योग रहेगा। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के प्रदोष पर आद्या काली जयंती कालाष्टमी के रूप में मनाएंगे। काली समय व मृत्यु की देवी हैं। आज के विशेष उपायों से संपत्ति की प्राप्ति होगी, संतानहीनता से मुक्ति मिलेगी, बिजनेस की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और कर्ज़ से मुक्ति मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
राहुकाल- 10:47 से 12:24
अष्टमी- 08:09 पश्चात
प्रदोषकाल- 18:36 से 20:49
विशेष- आद्या काली जयंती
गुडलक उपाय: देवी कालिका की षोडशोपचार पूजा करें, रुद्राक्ष की माला से गुडलक मंत्र क्रीं कुरुकुल्लायै नमः जपें, तत्पश्चात देवी कालिका की मूर्ति पर गन्ने के रस से अभिषेक करें, संपत्ति की प्राप्ति होगी।
बर्थ डे का खास उपाय: महाकाली पर चढ़ी राई को पानी में डालकर दुकान पर छिड़क दें, बिजनेस की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: नारियल व मिश्री नाभि क्षेत्र से 6 बार वारकर देवी कालिका पर चढ़ाएं, संतान सुख की प्राप्ति होगी।
महागुडलक का महाटोटका: लाल कपड़े में बंधे नारियल व 11 सिक्के महाकाली पर चढ़ाकर घर की दक्षिण दिशा में छुपाकर रखें, कर्ज़ से मुक्ति मिलेगी।