Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2019 08:12 AM
आज गुरुवार तारीख 5 सितंबर, 2019 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे व अनुराधा नक्षत्र का योग रहेगा। आज गणेश जी की माता व लक्ष्मी की बड़ी बहन जेष्ठा गौरी का आवाहन कर
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज गुरुवार तारीख 5 सितंबर, 2019 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे व अनुराधा नक्षत्र का योग रहेगा। आज गणेश जी की माता व लक्ष्मी की बड़ी बहन जेष्ठा गौरी का आवाहन कर गणेश जी के समीप उनकी स्थापना होगी। पीपल वासिनी जेष्ठा को अलक्ष्मी कहते हैं। आज के उपायों से समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, दुख दूर होगा, दुर्भाग्य से मुक्ति मिलेगी और दरिद्रता दूर होगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 8
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
राहुकाल- 13:53 से 15:27 तक
भद्रा- 20:49 से (अगले दिन) सुबह 06:05 तक
सर्वार्थसिद्धि योग- 06:05 से (अगले दिन) सुबह 04:10 तक
विशेष: जेष्ठा गौरी आवाहन
उपाय: संध्या में ईशान मुखी होकर देवी जेष्ठा गौरी के चित्र या मूर्ति की विधिवत पूजा करें। रुद्राक्ष की माला से विशेष मंत्र ह्रीं ज्येष्टायै नमः जपें। सरसों के तेल में नील मिलाकर देवी जेष्ठा गौरी के निमित्त दीपक करें, समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
आज का विशेष उपाय: जेष्ठा गौरी पर नया झाड़ू चढ़ाकर चौराहे पर फेंक दें, दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी।
बर्थ डे विशेष: लौंग लगा नींबू सिर से 7 बार वारकर जेष्ठा गौरी पर चढ़ाएं, दुर्भाग्य से मुक्ति मिलेगी।
एनिवर्सरी विशेष: मुट्ठी भर सतनाजा सिर से वारकर जेष्ठा गौरी पर चढ़ाएं, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।