Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Sep, 2019 08:32 AM
आज शनिवार तारीख 7 सितंबर, 2019 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व मूल नक्षत्र का योग रहेगा। आज मूल नक्षत्र में देवी जेष्ठा गौरी का पूजन कर विसर्जन किया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज शनिवार तारीख 7 सितंबर, 2019 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व मूल नक्षत्र का योग रहेगा। आज मूल नक्षत्र में देवी जेष्ठा गौरी का पूजन कर विसर्जन किया जाएगा। ये दिन गौरी अर्थात माता का अपने पुत्र गणेश से बिछड़ने का दिन है। गौरी के उपायों से गृहक्लेश दूर होंगे, रोगों से छुटकारा मिलेगा, संतान के कष्ट दूर होंगे और दुर्भाग्य का सफाया होगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 7
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
राहुकाल- 09:12 से 10:46 तक
रवियोग- संपूर्ण दिन और रात
विजयकाल- 14:23 से 15:13 तक
विशेष: जेष्ठा गौरी विसर्जन।
विशेष उपाय: देवी जेष्ठा गौरी का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। रुद्राक्ष की माला से विशेष मंत्र ॐ महेश्वर्यै देव्यै नमः का जाप करें। देवी जेष्ठा गौरी पर चना-गुड़ का भोग लगाकर काली गाय को डाल दें, जीवन से दुर्भाग्य का सफाया होगा।
महाविशेष उपाय: जेष्ठा गौरी पर उड़द चढ़ाकर चौराहे पर फेंक दें, पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
एनिवर्सरी विशेष: संतान के फोटो पर मेहंदी लगाकर जेष्ठा गौरी पर चढ़ाएं, संतान के कष्ट दूर होंगे।
बर्थ डे विशेष: राई सिर से वारकर जेष्ठा गौरी के सामने कर्पूर से जलाएं, रोगों से मुक्ति मिलेगी।