Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jun, 2020 09:32 AM
आज 4 जून, 2020 गुरुवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष उदया तिथि त्रयोदशी है। जो प्रात: 6.07 तक रहने वाली है तत्पश्चात चतुर्दशी जो क्षय हो गई है। सायं शाम 6:17 तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। शिव योग रात 11:25 तक है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 4 जून, 2020 गुरुवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष उदया तिथि त्रयोदशी है। जो प्रात: 6.07 तक रहने वाली है तत्पश्चात चतुर्दशी जो क्षय हो गई है। सायं शाम 6:17 तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। शिव योग रात 11:25 तक है। आधी रात्रि 3:16 से शुरू होकर कल दोपहर यानि 5 जून को 1:59 तक भद्रा रहेगी लेकिन नुकसान नहीं देगी। चंद्रमा दोपहर 1.07 तक तुला राशि में रहेंगे तदोपरांत वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहू काल दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
व्यापार वृद्धि तथा व्यापार में बरकत के लिए करें ये उपाय
अगर आप यह अनुभव करते हैं कि लाख प्रयत्न करने पर भी आपका व्यापार उन्नति नहीं करता तथा पैसे और घर में बरकत नहीं है तो गुरुवार को एक पीले रंग का रूमाल या कपड़ा लेकर मंदिर जाएं। तुलसी के आसपास जो घास उगी हो, उसे तोड़कर पीले कपड़े या रूमाल में रखकर वापस घर ले आएं। इसको व्यापार स्थल तथा घर में रख दें। व्यापार में वृद्धि तथा धन की बरकत रहेगी। यह क्रिया गुरुवार को ही करें।
सुख-शांति देगा ये उपाय
अगर मन बहुत अशांत रहता है तो एक कपूर और एक फूलवाली लौंग जलाकर दो-तीन दिन में एक बार खा लेंं।
अनिद्रा हेतु
जिन व्यक्तियों को नींद नहीं आती, अपने घर के पास रातरानी के पौधे लगाएं।
शीघ्र विवाह
विवाह योग्य कन्या नहाने के जल में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे।