ध्रुव योग: इन 5 राशि वालों के साथ हो सकता है कुछ बुरा !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2019 10:31 AM

मेष राशि वालों व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में न पड़े नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखें। दोस्तों से दोस्ती और भी गहरी होगी। किसी भी जरूरतमंद की मदद करें। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

 

मेष राशि वालों व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में न पड़े नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखें। दोस्तों से दोस्ती और भी गहरी होगी। किसी भी जरूरतमंद की मदद करें। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं, किसी बड़े से पहले सलाह लें।
 शुभ रंग- लाल  शुभ अंक-

वृष राशि वालों के नए दोस्त बनेंगे। आज दुश्मनों से भी दोस्ती होगी। आपकी बुराई करने वाले आपकी तारीफ करते दिखेंगे। अकाउंट और फाइनेंस सेक्टर के लोग नया बिज़नेस शुरु करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी से रिलेशन और भी मजबूत होंगे। परिवार के साथ लंबी ट्रिप पर जाने का योग बन सकता है। आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
 शुभ रंग- ग्रीन शुभ अंक-6
 
मिथुन राशि वालों आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। मुश्किल से मुश्किल कामों का आसानी से हल निकाल लेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी किस्मत पक्का साथ देगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। अनमैरिड लड़कियों की शादी के योग बन रहे हैं। दुश्मन आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें। किसी भी परेशानी को नज़रअंदाज न करें और न ही कोई बड़ा काम कल पर टालें।
 शुभ रंग- ब्लू  शुभ अंक-

कर्क राशि वालों घर के सभी विवाद सुलझ जाएंगे पारिवारिक उन्नति होगी। कामकाज अच्छा चलेगा।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शिव की पूजा अर्चना करें। काम में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट मिल सकता है। अपने एटीट्यूड में पॉजिटिवटी न रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है।
 शुभ रंग- काला  शुभ अंक-9
 
सिंह राशि वालों आज सारी पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। राजनीति में आपकी पहुंच बढ़ेगी। साथ ही समाज मॆं भी आपका रुतबा बना रहेगा।मांगलिक कामों के लिए पैसा खर्च करें। जीवन में उन्नति होगी बिजनेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला अकेले न लें, अपने बड़े भाई की सलाह जरूर लें। आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें, आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन   शुभ अंक-

कन्या राशि वालों आज मेहनत और लगन से काम करें सफलता मिलेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डेट पर जाएंगे। किसी नए काम की नींव रखने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। अगर घर या ज़मीन खरीदने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। अगर आप जॉब के लिए जा रहे हैं तो कुछ मीठा खा कर निकलें, काम जरूर पूरा होगा। घर में चहल -पहल का माहोल रहेगा। भगवान में गहराई से आस्था बढ़ेगी।
 शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-

तुला राशि वालों कठिन कामों में सोच कर ही हाथ डालें। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें, सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं, किसी बड़े से पहले सलाह लें। घर में रिश्तेदारों के आने से हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।
 शुभ रंग- यैलो  शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज ऑफिस में बॉस की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नई योजनाओं को शुरु करेंगे। बच्चों से गुड न्यूज़ मिलेगी। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से हर तरह का सपोर्ट मिलेगा। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा।राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है।
 शुभ रंग- पर्पल  शुभ अंक-

धनु राशि वालों ऑफिस में आज आपके अच्छे काम को देखकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज कारोबार में काफी अच्छा फायदा होगा। छोटे-छोटे कामों को निपटाने के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। इस राशि की लड़कियों को अपने लवर्स से प्यार के साथ-साथ गिफ्ट भी मिलने हैं। लव मेट के साथ रोमांटिक साइट पर भी जा सकते हैं।
 शुभ रंग- ग्रे   शुभ अंक-

मकर राशि वालों आज आप में कॉन्फिडेंस की मदद से जोखिम भरे कामों में भी आपको फायदा होगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों और दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव की स्थिति बन सकती है। जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव भी होंगे। प्रमोशन या नई नौकरी जल्दी ही मिल सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना करें आपको धन लाभ होगा।
 शुभ रंग- नेवी ब्लू  शुभ अंक- 6

कुम्भ राशि वालों परोपकार से लाभ होगा। किसी स्कूल में दान करने से इनकम बढ़ेगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिये आज का दिन ठीक नहीं है। भाई बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज अपनी खुशियों और महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो गणेश जी की पूजा करके जाएं ,लाभ मिलेगा।
 शुभ रंग- ऑरेंज   शुभ अंक- 4

मीन राशि वालों आज आप अपनी लाइफ को और आरामदायक बनाने की पहल करेंगे। बच्चे की पढ़ाई पर अच्छा धन खर्च होने वाला है। मानसिक भटकाव से बचें, छोटी-छोटी चीज़ें आपका मन भटका सकती है। स्वास्थ्य और दाम्पत्य सुख दोनों अच्छे रहेंगे, अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखें। आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई आपका रुका हुआ काम है तो वो आज पूरा हो जाएगा। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार से सोच-विचार कर लें।
 शुभ रंग- पीच    शुभ अंक- 2

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!