हर्षण योग : इन 8 राशि वालों को मिलेंगी खुशियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Feb, 2019 08:53 AM

rashifal in hindi

मेष राशि वालों आज प्रॉपर्टी खरीदने से लाभ होगा। नौकरी करने वालों आज बॉस आपके काम को देखकर खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।मशीन के प्रयोग में सावधानी रखें।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

मेष राशि वालों आज प्रॉपर्टी खरीदने से लाभ होगा। नौकरी करने वालों आज बॉस आपके काम को देखकर खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।मशीन के प्रयोग में सावधानी रखें। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपकी सलाह किसी जरुरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग-  ब्लू  शुभ अंक-

वृष राशि वालों आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अपने दोस्त की मदद लेंगे। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपका नई जमीन खरीदने का योग बन रहा है। आपके नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आज कार्य के क्षेत्र में आपकी गति तेज रहेगी। मंदिर में दूध दान करने से आमदनी बढ़ेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं तो समय अनुकूल है।
शुभ रंग- ब्लैक   शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आज अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें। गलतियों को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। अगर आप माता-पिता से आर्शीवाद लेकर किसी बिजनेस को शुरु करते हैं तो आपके लिये फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- ब्राउन   शुभ अंक-

कर्क राशि वालों आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार आयेगा। शत्रु पक्ष आपसे दूरिया बनाकर रहेगा। बच्चों का कोई सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। मार्केट में बच्चे को भी साथ ले जा सकते हैं। साथ में कुछ एक्स्ट्रा पैसा जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर रहेंगे।
शुभ रंग- ग्रे   शुभ अंक-

सिंह राशि वालों आज बिजनेस डील के सिलसिले में क्लाइंट के साथ बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों के साथ कम समय बिता पायेंगे। दोस्तों से फोन पर बात करके अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं, आपका मन शांत रहेगा। आप किसी के उलझे हुए मसले चुटकियों में सुलझा सकते हैं। अपनी बोली से सबको अपना बनाने की क्षमता रखेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। अपने बच्चों को देश-दुनिया के ज्ञान से परिचित करा सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा। आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम चीज़ खरीदना चाहेंगे। अगर आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जांच करें। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन फायदा देने वाला है। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। आज कोई नया प्रोजैक्ट मिलने वाला है।
शुभ रंग- ऑरेंज   शुभ अंक-

तुला राशि वालों आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर जा सकते हैं। आपको काम से जुड़ी परेशानियां से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज आप कोई इंटरव्यू देने जा सकते हैं। आपकी सफलता निश्चित है।
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज बिजनेस से रिलेटिड काम के लिये विदेश जाना पड़ सकता है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ भी होगा। आज शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे और अच्छा फिल करेंगे। आज आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिए आज आप लम्बा सफ़र न करें तो लाभदायक होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा सुबह उठकर सूर्य देव को नमस्कार करें ,लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- लाल   शुभ अंक-  4 

धनु राशि वालों आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को तरक्की की नई राह दिख सकती है। आप परिवार के लिये शॉपिंग करने जा सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापारिक लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आपको किसी सामाजिक कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने की कोशिशें कामयाब रहेंगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, सब अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पर्पल   शुभ अंक-

मकर राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। वर्किंग लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपकी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। ऑफिस के कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग- ब्लैक  शुभ अंक-

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है। दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी की आलोचना करने से आज आपको बचना चाहिए। इससे आपकी पारेशानी बढ़ सकती है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका कोई खास काम पूरा होगा।
शुभ रंग- यैलो   शुभ अंक-

मीन राशि वालों आज के दिन आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज आपका मन पहले से अधिक शांत रहेगा। यात्रा करने से आज बचने की कोशिश करें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। बच्चों के साथ वाद-विवाद से आपका मूड ऑफ हो सकता है। आज अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग- पीच   शुभ अंक- 2

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!